सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में पसरा शोक  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

पौड़ी गढ़वाल।लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता 91 वर्षीय सावित्री देवी का निधन हो गया है। उनके निधन से पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में शोक का माहौल है। 

सावित्री देवी यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में रहती थीं। योगी आदित्यनाथ का जन्म भी इसी गांव में हुआ था। मां की तबीयत खराब होने पर मई 2024 में उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्पताल पहुंचकर उनसे मिले थे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का वर्ष 2020 में निधन हो गया था।अब मां के निधन से मुख्यमंत्री योगी को गहरा पारिवारिक दुख पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा के 27 हजार लोगों को फिर मायूसी : सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हुई सुनवाई  

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। धामी ने बाबा केदार से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और योगी आदित्यनाथ सहित पूरे परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report CM Yogi Adityanath’s mother Devbhoomi News has passed away; grief descends upon their ancestral village Hindi News News from the hills News From the Pahad Panchur. Uttarakhand News passes away.  उत्तराखण्ड न्यूज Pauri Garhwal sad news Savitri Devi दुःखद समाचार पौड़ी गढ़वाल सावित्री देवी का निधन सीएम योगी आदित्यनाथ की माँ

More Stories

उत्तराखण्ड

किसान महासभा द्वारा तालाबंदी की चेतावनी पर बागजाला में सड़क की मरम्मत और डामरीकरण शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी द्वारा जनता के साथ मिलकर चलाये गये लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार बागजाला में सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।    गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग की शादी पर पुलिस का छापा, सेहरा सजाए दूल्हे को परिजनों समेत लिया हिरासत में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    दिनेशपुर। ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह कराया जा रहा था। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया […]

Read More
उत्तराखण्ड

आंचल दूध और दुग्ध उत्पादों के बड़े दाम, 20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल ब्रांड के दूध और दुग्ध उत्पादों की नई मूल्य सूची जारी कर दी है। संशोधित दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार दूध, पनीर और क्रीम समेत कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की […]

Read More