लोहाघाट विवाद के बाद बागेश्वर में शैलजा की नसीहत : अनुशासन से समझौता नहीं 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

बागेश्वर। उत्तराखंड में सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही कांग्रेस के सामने चुनावी चुनौती के साथ संगठन के भीतर आपसी तालमेल बनाए रखने की चुनौती भी दिखाई देने लगी है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को बागेश्वर में आयोजित कांग्रेस की सभा में जिस अंदाज में अनुशासन को सर्वोपरि बताया, उसने पार्टी के भीतर चल रही खींचतान और महत्वाकांक्षाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शैलजा का संदेश केवल कार्यकर्ताओं के लिए सामान्य नसीहत नहीं था, बल्कि मंच पर मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर निचले स्तर तक के संगठन के लिए एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

 

सभा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शैलजा ने साफ कहा कि कांग्रेस में हर किसी को अपनी इच्छा और महत्वाकांक्षा रखने का अधिकार है, लेकिन अति महत्वाकांक्षा पार्टी के हित में नहीं है।

कुमारी शैलजा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस की सरकार जरूर आएगी, लेकिन इसके लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा, “मैं एक अनुरोध करना चाहूंगी कि आज की सभा में जो अनुशासन आप लोगों ने दिखाया है, वही आगे भी बनाए रखिए। हम सब एक परिवार हैं। परिवार में एक-दूसरे की इच्छाओं को समझना चाहिए, लेकिन कोई लाइन से हटे, यह बर्दाश्त नहीं होगा।”

यह भी पढ़ें 👉  किसान महासभा द्वारा तालाबंदी की चेतावनी पर बागजाला में सड़क की मरम्मत और डामरीकरण शुरू 

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के भीतर किसी को भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे लोगों को कांग्रेस पर उंगली उठाने का मौका मिले। सरकार नहीं आने की स्थिति में किसी की व्यक्तिगत गलती या आपसी खींचतान को वजह नहीं बनने देना है। यह संदेश उन्होंने बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं तक सभी के लिए दिया।

शैलजा ने महत्वाकांक्षा को लेकर भी अपनी बात बेहद स्पष्ट शब्दों में रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी में इच्छाएं होनी चाहिए, महत्वाकांक्षा भी होनी चाहिए, लेकिन अति महत्वाकांक्षा बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। अब सभी को मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य पर ध्यान देना है। सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस को दस साल हो चुके हैं और अब वापसी के लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा।

शैलजा के संबोधन का एक महत्वपूर्ण पहलू भाषण के अंत में देखने को मिला। जब उन्होंने कार्यकर्ताओं से नारे लगवाए तो उसमें ‘अनुशासित रहेंगे’ का नारा भी शामिल कराया। यह महज एक सामान्य नारा नहीं था, बल्कि पूरे संबोधन का सार था। जिस मंच पर प्रदेश कांग्रेस के तमाम बड़े चेहरे मौजूद थे, वहां कार्यकर्ताओं से अनुशासन का संकल्प दोहरवाना अपने आप में राजनीतिक संदेश देने वाला घटनाक्रम रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के होटल में पुलिस की छापेमारी, महिला और होमगार्ड जवान समेत चार हिरासत में 

शैलजा की इस नसीहत को एक दिन पहले लोहाघाट में हुए घटनाक्रम से जोड़कर भी देखा जा रहा है। लोहाघाट में कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान विधायक पद के दो दावेदारों के बीच कुमारी शैलजा की मौजूदगी में ही विवाद की स्थिति बन गई थी। सार्वजनिक मंच पर इस तरह की खींचतान ने पार्टी के भीतर दावेदारी और आपसी प्रतिस्पर्धा के सवाल को सामने ला दिया।

ऐसे में अगले ही दिन बागेश्वर की सभा में शैलजा का अनुशासन पर इतना जोर देना महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि उन्होंने अपने संबोधन में लोहाघाट की घटना का सीधे उल्लेख नहीं किया, लेकिन उनकी बातों में पार्टी के भीतर बढ़ती व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और आपसी प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंता साफ दिखाई दी।

इस पूरे घटनाक्रम का महत्वपूर्ण पक्ष यह भी है कि शैलजा ने यह बात किसी छोटे संगठनात्मक कार्यक्रम में नहीं, बल्कि हरीश रावत, यशपाल आर्य, करन माहरा और हरक सिंह रावत जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कही। ऐसे में उनका संदेश केवल आम कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं माना जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी को बाघ के जबड़े से बचाने के लिए मौत से भिड़ गया पति, साहस और ग्रामीणों के शोर से बची महिला की जान 

उत्तराखंड में कांग्रेस के सामने 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी का लक्ष्य है। लेकिन चुनाव से पहले टिकट की दावेदारी, नेतृत्व की भूमिका और संगठन में वर्चस्व को लेकर अलग-अलग नेताओं की महत्वाकांक्षाएं भी सामने आती रही हैं। ऐसे माहौल में शैलजा का यह कहना कि महत्वाकांक्षा हो, लेकिन अति महत्वाकांक्षा नहीं, पार्टी के भीतर सामूहिक नेतृत्व और अनुशासन की जरूरत को रेखांकित करता है।

सवाल यह है कि क्या कांग्रेस नेतृत्व चुनाव से पहले ही पार्टी के भीतर संभावित गुटबाजी और टिकट की लड़ाई को लेकर सतर्क हो गया है? क्या लोहाघाट की घटना ने प्रदेश प्रभारी को यह संदेश सार्वजनिक रूप से देने के लिए मजबूर किया कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा संगठन से बड़ी नहीं हो सकती?

फिलहाल बागेश्वर की सभा से शैलजा ने अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है। कांग्रेस को सत्ता में वापसी करनी है तो नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी व्यक्तिगत दावेदारी से ऊपर उठकर संगठन के लिए काम करना होगा। अब देखना यह होगा कि मंच से दिया गया ‘अनुशासित रहेंगे’ का संदेश चुनावी तैयारियों के दौरान कांग्रेस के व्यवहार में कितना दिखाई देता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report bageshwar news Congress Party News Devbhoomi News Following the Lohaghat dispute Hindi News News from the hills News From the Pahad political news Shailaja’s counsel in Bageshwar: No compromise on discipline — Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज बागेश्वर न्यूज राजनीतिक न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शादी से पहले दूल्हा लापता : बारात का इंतजार कर रहें लड़की पक्ष के लोग पहुंचे रुद्रपुर कोतवाली   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। एक तरफ बरेली में दुल्हन पक्ष बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे, तो वहीं शादी से ठीक पहले अचानक दूल्हा लापता हो जाता है। पूछताछ करने पर पता चलता है कि दूल्हा बुधवार रात से ही लापता है और उसका मोबाइल फोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में पसरा शोक  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी गढ़वाल।लंबे समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता 91 वर्षीय सावित्री देवी का निधन हो गया है। उनके निधन से पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में शोक का माहौल है।  यह भी पढ़ें 👉  किसान […]

Read More
उत्तराखण्ड

किसान महासभा द्वारा तालाबंदी की चेतावनी पर बागजाला में सड़क की मरम्मत और डामरीकरण शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी द्वारा जनता के साथ मिलकर चलाये गये लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार बागजाला में सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है।    गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को लोक निर्माण विभाग, हल्द्वानी के अधिशासी अभियंता […]

Read More