नैनीताल पुलिस के छह निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने नई तैनाती के लिए दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में अपनी सेवाओं से अलग पहचान बनाने वाले छह निरीक्षकों को स्थानांतरण के बाद भावभीनी विदाई दी गई। मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, प्रभावी पुलिसिंग और जनहित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

विदाई समारोह में एसएसपी ने कहा कि स्थानांतरण विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन नैनीताल जिले में इन अधिकारियों ने अपनी मेहनत, निष्ठा और बेहतर कार्यशैली से जो योगदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने,वीआईपी ड्यूटी और प्रभावी पुलिसिंग के साथ जनविश्वास कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नैनीताल पुलिस परिवार को निश्चित रूप से उनकी कमी खलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वराज आश्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने मनाई लौह महिला इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती 

स्थानांतरित होने वालों में कालाढूंगी के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी को ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता को बागेश्वर, भवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा को अल्मोड़ा, तल्लीताल के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह को बागेश्वर, बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल को पिथौरागढ़ तथा मुखानी के प्रभारी निरीक्षक सुशील चंद्र जोशी को अल्मोड़ा जिले में नई जिम्मेदारी मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से पहले दूल्हा लापता : बारात का इंतजार कर रहें लड़की पक्ष के लोग पहुंचे रुद्रपुर कोतवाली   

इस दौरान एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने भी अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके साथ काम करने के अनुभव साझा किए और स्मृति चिह्न व उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

विदाई समारोह में स्थानांतरित अधिकारियों ने भी नैनीताल जिले में बिताए कार्यकाल को याद करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन व साथी पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए आभार जताया। एसएसपी ने विश्वास जताया कि सभी अधिकारी नई तैनाती पर भी इसी ऊर्जा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव पंचूर में पसरा शोक  

समारोह में सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ भवाली विनय सिंह, सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ ऑपरेशन समीरन भट्ट,प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani news Heartfelt farewell to six inspectors of the Nainital Police; SSP Dr. Manjunath TC extends best wishes for their new postings. Uttarakhand News heartfelt farewell upon transfer.  उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News Nainital police News from the hills News From the Pahad six inspectors छह निरीक्षक नैनीताल पुलिस स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

सपा का चुनावी दांव: कांग्रेस से गठबंधन की तैयारी के साथ 15 सीटों पर खास नजर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी।उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन की स्थिति में 30 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसके लिए सीटों को चिह्नित कर सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोहाघाट विवाद के बाद बागेश्वर में शैलजा की नसीहत : अनुशासन से समझौता नहीं 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –           खबर सच है संवाददाता    बागेश्वर। उत्तराखंड में सत्ता में वापसी की तैयारी कर रही कांग्रेस के सामने चुनावी चुनौती के साथ संगठन के भीतर आपसी तालमेल बनाए रखने की चुनौती भी दिखाई देने लगी है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने शुक्रवार को बागेश्वर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शादी से पहले दूल्हा लापता : बारात का इंतजार कर रहें लड़की पक्ष के लोग पहुंचे रुद्रपुर कोतवाली   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। एक तरफ बरेली में दुल्हन पक्ष बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे थे, तो वहीं शादी से ठीक पहले अचानक दूल्हा लापता हो जाता है। पूछताछ करने पर पता चलता है कि दूल्हा बुधवार रात से ही लापता है और उसका मोबाइल फोन […]

Read More