कांडा में दुस्साहसिक वारदात: 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर पीटने के साथ ही सोने के जेवर और नकदी की लूट  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बागेश्वर। कांडा के भेंटा गांव में बदमाशों ने घर में अकेली रह रही 72 वर्षीय तारा देवी को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की और करीब सवा दो तोला सोने के आभूषण व 25 से 30 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब आठ बजे तारा देवी के घर से आवाज सुनाई देने पर पड़ोस में रहने वाले पूरन राम, हरीश राम और सोहन राम मौके पर पहुंचे। घर के भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। वृद्धा के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए थे। पड़ोसियों ने तत्काल उनके बंधन खोले। इसके बाद तारा देवी ने ग्रामीणों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में हुआ  ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों, ग्राम प्रधान और ग्राम प्रहरी को दी। जानकारी के अनुसार बदमाश घर से करीब डेढ़ तोले का मंगलसूत्र, 12 आने वजन के कान के झुमके समेत कुल सवा दो तोला सोने के आभूषण और 25 से 30 हजार रुपये की नकदी ले गए। तारा देवी का छोटा बेटा नीरज जोशी रुद्रपुर में नौकरी करता है, जबकि बड़ा बेटा ललित मोहन जोशी गांव में ही पड़ोस में रहता है। 

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना द्वारा शैमफोर्ड स्कूल में अग्निपथ एवं आर्मी कमीशन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

घटना की जानकारी मिलने पर नीरज रविवार सुबह गांव पहुंचे और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। वहीं, ग्राम प्रहरी बसंत बल्लभ जोशी ने शनिवार शाम करीब आठ बजे ही खातीगांव चौकी प्रभारी को घटना की सूचना दे दी थी। पुलिस मध्यरात्रि करीब 12 बजे गांव पहुंची।

रविवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक राजेश शाह, कांडा थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज, उप निरीक्षक लता खत्री और खातीगांव चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  सपा का चुनावी दांव: कांग्रेस से गठबंधन की तैयारी के साथ 15 सीटों पर खास नजर 

वृद्धा के बेटे नीरज जोशी ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने व वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।  घर में अकेली बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर की गई इस वारदात ने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूटपाट Audacious incident in Kanda: 72-year-old woman held captive and beaten; gold jewelry and cash looted. Uttarakhand News Bageshwar/Kanda News crime news Devbhoomi News gold jewelry and cash stolen from an elderly woman.  उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News News from the hills News From the Pahad robbery targeting a 72-year-old woman क्राइम न्यूज बागेश्वर/कांडा न्यूज बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर और नकदी लूटी

More Stories

उत्तराखण्ड

हनीट्रैप और करोड़ों की वसूली के आरोप में ज्योति सिंह की गिरफ्तारी पर बुधवार तक हाईकोर्ट की रोक

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। हल्द्वानी के एक कारोबारी को कथित हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और करोड़ों रुपये वसूलने के मामले में आरोपी ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार तक गिरफ्तारी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऋषिकुल में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय एलुमिनाई मीट-कम-वर्कशॉप का भव्य आयोजन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। ऋषिकुल की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा और आयुर्वेद के विकास में इसके ऐतिहासिक योगदान को समर्पित ऋषिकुल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एसोसिएशन (RSESA) द्वारा आगामी 28 एवं 29 नवम्बर 2026 को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक पीजी कॉलेज, हरिद्वार के मालवीय ऑडिटोरियम में दो दिवसीय एलुमिनाई मीट-कम-वर्कशॉप का […]

Read More
उत्तराखण्ड

सात हजार भी कम पड़े ! वन विभाग के प्रधान सहायक का रुपये लेते वीडियो वायरल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की।यहां वन विभाग के कार्यालय में तैनात एक प्रधान सहायक का कथित तौर पर रुपये लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में कर्मचारी सात हजार रुपये लेने के बाद भी रकम कम बताते हुए अतिरिक्त पैसों की मांग करता दिखाई दे रहा […]

Read More