छह साल का प्रेम, दूसरे निकाह की तैयारी… बारात से पहले प्रेमिका पहुंची पुलिस चौकी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार । यहां जिले के लक्सर क्षेत्र में छह साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद प्रेमी के दूसरी युवती से निकाह करने की खबर मिलते ही प्रेमिका ने प्रेमी की बारात निकलने से पहले सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंच युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

युवती के अनुसार, वर्ष 2020 से भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और मुलाकातें होती थीं। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे निकाह करने का वादा किया था और इसी भरोसे पर उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। इस दौरान युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  शादी से पहले दूल्हा लापता : बारात का इंतजार कर रहें लड़की पक्ष के लोग पहुंचे रुद्रपुर कोतवाली   

युवती ने पुलिस को बताया कि पिछले तीन महीने से युवक का व्यवहार बदलने लगा था। वह निकाह की बात पर टालमटोल कर रहा था, जबकि उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाता रहता था। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि युवक 24 नवंबर को किसी दूसरी युवती के साथ निकाह करने जा रहा है। यह खबर मिलने के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में हुआ  ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन 

इसके बाद वह सीधे सुल्तानपुर पुलिस चौकी पहुंची और पूरी घटना बताते हुए तहरीर सौंप दी। युवती ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उससे ही निकाह करने की बात पर अड़ी रही। चौकी में मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया,लेकिन वह अपनी मांग पर कायम रही।

मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने युवक को भी पूछताछ के लिए चौकी बुलाया, लेकिन वह स्वयं वहां नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसकी जगह कुछ अन्य लोग चौकी पहुंचे। उधर, प्रेमिका के अचानक पुलिस चौकी पहुंचने से शादी की तैयारियों में जुटे दोनों पक्षों में हलचल मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  कहासुनी से खूनी विवाद तक : चालक ने आईबी के एसपी पर चलाई गोली   

सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि युवती की शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A six-year-long romance Devbhoomi News girlfriend reaches police station.    उत्तराखण्ड न्यूज Haridwar News—man set to marry someone else after leaving his girlfriend Hindi News News from the hills News From the Pahad preparations for a second marriage… the girlfriend arrived at the police station just before the wedding procession; Uttarakhand News प्रेमिका को छोड़ दूसरे से निकाह प्रेमिका पहुंची पुलिस चौकी हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बेटे पर पुलिस कार्रवाई से नाराज मां कूदने की दी धमकी देते हुए  चढ़ी मोबाइल टावर पर, पुलिस ने उतारा सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। बेटे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज महिला यहां त्रिशूल चौक पर अचानक एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगी। महिला को टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।  सूचना मिलते […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर में छह महिला उपनिरीक्षक सहित 36 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में 36 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 30 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और छह महिला उप निरीक्षक शामिल हैं। तबादला सूची में रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, खटीमा, सितारगंज, किच्छा और […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीएम धामी आज बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे शिरकत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (23 नवंबर) जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।   जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे […]

Read More