लोकथात महोत्सव के मंच से धामी का बड़ा ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा एक हजार क्षमता का सांस्कृतिक भवन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

बिंदुखत्ता। सोमवार को बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराएं प्रदेश की असली पहचान हैं। इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं करते हुए स्वर्गीय लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में स्कूल और स्टेडियम सहित प्रस्तावित कार्य कराने की घोषणा की। इसके अलावा बिंदुखत्ता में एक हजार लोगों की क्षमता वाला सांस्कृतिक भवन भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रहलाद सिंह मेहरा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और जनजीवन को स्वर दिया। ‘गर्भ भितेरा बेटी ना मार’ गीत के जरिए उन्होंने बेटियों के सम्मान का संदेश दिया, वहीं ‘ऐजा मेरा दानपुरा’ में अपनी जन्मभूमि के प्रति लगाव को दर्शाया। धामी ने कहा कि लोक कलाकार अपनी कला से समाज में ऐसी पहचान बनाते हैं, जो समय के साथ और मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों के दबाव पर गुलदार को मारने के आदेश

उन्होंने कहा कि लोकथात महोत्सव जैसे आयोजन लोकभाषा, लोकगीत, लोककला और पारंपरिक रीति-रिवाजों को जीवंत रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सरकार विकास कार्यों के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी ध्यान दे रही है। इसी उद्देश्य से मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों के जीर्णोद्धार के प्रयास किए जा रहे हैं।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि नकायल में सात करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुल तैयार हो चुका है, जबकि शेरनाला पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण पूरा किया गया है। विजयपुर गौला पार में लगभग चार करोड़ रुपये से पुल निर्माण शुरू हो गया है। सूर्यानाला और लालकुआं रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण की दिशा में भी कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि बिंदुखत्ता में करीब 15 वर्षों से रुकी विद्युतीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद 30करोड़ रुपये से बिजली लाइन,पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया जा रहा है। लालकुआं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के लिए 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हल्दूचौड़ के राजकीय महाविद्यालय को पीजी कॉलेज बनाया गया है और गौला-नंधौर नदियों से होने वाले कटाव की रोकथाम के लिए बाढ़ सुरक्षा योजनाओं पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय एलुमिनाई मीट-कम-वर्कशॉप का भव्य आयोजन 

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने के सवाल पर धामी ने कहा कि सरकार इस मांग को लेकर गंभीर है और प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई के साथ केंद्र सरकार से भी बातचीत की जा रही है।उन्होंने वनाधिकार समिति बिंदुखत्ता के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और इस दिशा में ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे शिरकत  

कार्यक्रम में लोक कलाकार नैन सिंह रावल, हास्य कलाकार मंगल सिंह चौहान और जीवन सिंह दानु को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, जिलापंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल,आयुक्त दीपक रावत, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 000 will be built in Bindukhatta. Uttarakhand News Bindukhatta news CM Dhami’s major announcement cultural center with a capacity of 1000.   उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News Hindi News Lokthat Mahotsav Major announcement by Dhami from the stage of the Lokthat Mahotsav: a cultural center with a capacity of 1 News from the hills News From the Pahad एक हजार क्षमता का सांस्कृतिक भवन बिंदुखत्ता न्यूज लोकथात महोत्सव सीएम धामी का बड़ा ऐलान

More Stories

उत्तराखण्ड

गैंगरेप मामले के बाद त्रिशूल होमस्टे पर फिर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां किशोरी से गैंगरेप मामले में पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई परिसर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए किचन, स्टोर समेत अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।हालांकि इस कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष […]

Read More
उत्तराखण्ड

गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों के दबाव पर गुलदार को मारने के आदेश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में सोमवार को गुलदार के हमले में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। महिला की मौत से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग […]

Read More
उत्तराखण्ड

कच्छ हादसा: कोटद्वार में सैन्य परिवारों के सात पार्थिव शरीरो की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    कोटद्वार। गुजरात के कच्छ में हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोटद्वार निवासी सैन्य परिवार के सातों सदस्यों के पार्थिव शरीर सोमवार सुबह कोटद्वार पहुंचाए गए। सातों पार्थिव शरीर कौड़िया स्थित आर्मी कैंप लाए गए, जहां से सैन्य सम्मान और परिजनों […]

Read More