गैंगरेप मामले के बाद त्रिशूल होमस्टे पर फिर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां किशोरी से गैंगरेप मामले में पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई परिसर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए किचन, स्टोर समेत अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।हालांकि इस कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। इससे पहले प्रशासन बिना पंजीकरण होमस्टे का संचालन किए जाने पर इसे सील कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी आज बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे शिरकत  

दरअसल, नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के सामने आने के बाद पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे भी जांच के दायरे में आ गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में छह महिला उपनिरीक्षक सहित 36 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र

मामले की जांच और होमस्टे के संचालन में मिली अनियमितताओं के आधार पर प्रशासन ने पहले इसे सील करने की कार्रवाई की। इसके बाद होमस्टे परिसर में सरकारी भूमि पर किए अतिक्रमण को चिह्नित किया गया। प्रशासन ने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर दिया। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेटे पर पुलिस कार्रवाई से नाराज मां कूदने की दी धमकी देते हुए  चढ़ी मोबाइल टावर पर, पुलिस ने उतारा सुरक्षित

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद त्रिशूल होमस्टे एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले के बाद होमस्टे के संचालन में अनियमितताओं और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर की गई इस कार्रवाई को प्रशासन का सख्त कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report a bulldozer was once again deployed at 'Trishul Homestay'; encroachments on government land were demolished. Uttarakhand News Bulldozer action at Trishul Homestay Devbhoomi News Encroachments demolished.  उत्तराखण्ड न्यूज Following a gang-rape case gang-rape incident Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad अतिक्रमण ध्वस्त गैंगरेप प्रकरण त्रिशूल होमस्टे पर बुलडोजर एक्शन हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

जिस मां की गोद में पलना था, उसी पर बेटी को देह व्यापार में धकेलने का आरोप… दर्द लेकर किशोरी पहुंची थाने

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। यहां एक किशोरी ने अपनी सगी मां और सौतेले पिता पर उसे जबरन देह व्यापार में डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और घर में बंद कर भूखा-प्यासा रखा जाता था, अब वह किसी तरह घर […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोकथात महोत्सव के मंच से धामी का बड़ा ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा एक हजार क्षमता का सांस्कृतिक भवन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बिंदुखत्ता। सोमवार को बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराएं प्रदेश की असली पहचान हैं। इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने क्षेत्र के लिए कई […]

Read More
उत्तराखण्ड

गुलदार का खूनी हमला: महिला की मौत के बाद ग्रामीणों के दबाव पर गुलदार को मारने के आदेश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। कोटद्वार रेंज से सटे सनेह पट्टी के कोटड़ीढांग में सोमवार को गुलदार के हमले में 42 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। महिला की मौत से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और वन विभाग […]

Read More