जिस मां की गोद में पलना था, उसी पर बेटी को देह व्यापार में धकेलने का आरोप… दर्द लेकर किशोरी पहुंची थाने

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुड़की। यहां एक किशोरी ने अपनी सगी मां और सौतेले पिता पर उसे जबरन देह व्यापार में डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और घर में बंद कर भूखा-प्यासा रखा जाता था, अब वह किसी तरह घर से निकलकर रुड़की कोतवाली पहुंची है। उसने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई एवं अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग भी की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कहासुनी से खूनी विवाद तक : चालक ने आईबी के एसपी पर चलाई गोली   

जानकारी के अनुसार किशोरी ने पुलिस को बताया कि जब वह करीब सात साल की थी, तभी उसके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी मां ने मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। करीब छह साल पहले वह अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रुड़की आ गई थी। आरोप है कि रुड़की आने के बाद दोनों का व्यवहार उसके प्रति बदल गया और उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी मां और सौतेला पिता उसके साथ मारपीट करते थे और जबरन गलत गतिविधियों में शामिल होने के लिए दबाव बनाते थे। किशोरी ने आरोप लगाया कि कई बार उसे कलियर, पुरकाजी, भगवानपुर और रुड़की के अलग-अलग होटलों में ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म कराया गया। विरोध करने पर उसे घर में बंद कर दिया जाता था और खाना-पानी तक नहीं दिया जाता था। साथ ही किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  सात हजार भी कम पड़े ! वन विभाग के प्रधान सहायक का रुपये लेते वीडियो वायरल 

लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर किशोरी किसी तरह घर से निकलने में सफल रही और रुड़की कोतवाली पहुंच गई। यहां उसने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर अपनी आपबीती बताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय एलुमिनाई मीट-कम-वर्कशॉप का भव्य आयोजन 

सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report A mother—in whose lap a daughter should have been nurtured—is now accused of pushing that same daughter into sex work. Carrying her pain Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad Roorkee News: A stain on family bonds—a mother accused of forcing her daughter into prostitution; the teenager has demanded that the police take action. उत्तराखण्ड न्यूज the teenage girl reached the police station. Uttarakhand News किशोरी ने पुलिस से कार्यवाही की करी मांग माँ पर बेटी को देह ब्यापार में धकेलने का आरोप रिश्तों पर कलंक रुड़की न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नरेन्द्रनगर में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, अगले सत्र से कंप्यूटर साइंस और AI की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, की कुलपति प्रो.(डॉ.) तृप्ता ठाकुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विश्वविद्यालय द्वारा नरेन्द्रनगर में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की दिशा में पहल की जा रही है। जिसके क्रम में कुलपति ने नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान […]

Read More
उत्तराखण्ड

गैंगरेप मामले के बाद त्रिशूल होमस्टे पर फिर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से अतिक्रमण ध्वस्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां किशोरी से गैंगरेप मामले में पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई परिसर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए किचन, स्टोर समेत अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।हालांकि इस कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोकथात महोत्सव के मंच से धामी का बड़ा ऐलान, बिंदुखत्ता में बनेगा एक हजार क्षमता का सांस्कृतिक भवन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बिंदुखत्ता। सोमवार को बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराएं प्रदेश की असली पहचान हैं। इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने क्षेत्र के लिए कई […]

Read More