देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, की कुलपति प्रो.(डॉ.) तृप्ता ठाकुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में विश्वविद्यालय द्वारा नरेन्द्रनगर में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित करने की दिशा में पहल की जा रही है। जिसके क्रम में कुलपति ने नरेन्द्रनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान का भ्रमण व निरीक्षण किया। भ्रमण का उद्देश्य प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की संभावनाओं का आकलन करना तथा उपलब्ध आधारभूत एवं शैक्षणिक संसाधनों का जायजा लेना था।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आयुष जोशी, टीएचडीसी इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोपावर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (THDC-IHET), टिहरी के निदेशक डॉ. शरद कुमार प्रधान, प्रशासनिक अधिकारी श्री दीपक सुन्द्रियाल तथा राजकीय पॉलीटेक्निक, नरेन्द्रनगर के प्रधानाचार्य श्री ओंकार शर्मा उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालन हेतु उपलब्ध भवन, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आगामी शैक्षणिक सत्र से दो बीटेक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की योजना पर चर्चा की गई। प्रस्तावित योजना के अंतर्गत बीटेक (कंप्यूटर साइंस) में 60 सीटें तथा बीटेक (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में 30 सीटें निर्धारित करने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन हेतु राजकीय पॉलीटेक्निक, नरेन्द्रनगर द्वारा विश्वविद्यालय को दो प्रयोगशालाएं एवं पांच कक्षाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इससे इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना एवं प्रारंभिक शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित करने में सहयोग मिलेगा।
कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र से नरेन्द्रनगर में इंजीनियरिंग कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि कॉलेज के सुचारु संचालन एवं शैक्षणिक नेतृत्व के लिए शीघ्र ही निदेशक की नियुक्ति की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार संकाय सदस्यों (फैकल्टी) की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्रसे प्रस्तावित बीटेक पाठ्यक्रमों का संचालन प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने इस पहल को प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के अवसरों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर बल दिया।
कहा कि कंप्यूटर साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के परिदृश्य को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। विश्वविद्यालय की यह पहल नरेन्द्रनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में उच्च तकनीकी शिक्षा की पहुंच बढ़ाने, स्थानीय युवाओं के लिए नए शैक्षणिक अवसर सृजित करने तथा उत्तराखण्ड को उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुड़की। यहां एक किशोरी ने अपनी सगी मां और सौतेले पिता पर उसे जबरन देह व्यापार में डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और घर में बंद कर भूखा-प्यासा रखा जाता था, अब वह किसी तरह घर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां किशोरी से गैंगरेप मामले में पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई परिसर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए किचन, स्टोर समेत अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया।हालांकि इस कार्रवाई से पहले संबंधित पक्ष […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बिंदुखत्ता। सोमवार को बिंदुखत्ता में आयोजित तीन दिवसीय लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और परंपराएं प्रदेश की असली पहचान हैं। इन्हें संरक्षित कर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने क्षेत्र के लिए कई […]