चुनावी आहट के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों की नई तैनाती  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। विधानसभा चुनाव की आहट और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बीच उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार देर रात जारी तबादला आदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चमोली और बागेश्वर को नए पुलिस कप्तान मिले हैं। सबसे अहम बदलाव कुमाऊं मंडल में देखने को मिला है, जहां नैनीताल और ऊधमसिंह नगर की पुलिस कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

तबादला सूची अनुसार आईपीएस मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाया गया है, जबकि अर्पण यदुवंशी नैनीताल के नए एसएसपी होंगे। पौड़ी की जिम्मेदारी देवेंद्र पींचा को सौंपी गई है।सरिता डोबाल को एसएसपी टिहरी, अमित श्रीवास्तव द्वितीय को एसपी चमोली और जगदीश चंद्र को एसपी बागेश्वर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिलेंडर धमाकों से दहला पवाणी गांव : 33 घर राख, 58 परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़ 

वहीं, अब तक नैनीताल के एसएसपी रहे मंजूनाथ टीसी को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति कुम्भार को सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है। टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को सेनानायक आईआरबी द्वितीय और पौड़ी एसएसपी सर्वेश पंवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का हुआ भव्य शुभारंभ 

तबादलों के तहत बागेश्वर के एसपी जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। चमोली के एसपी सुरजीत पंवार को भी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, पंकज भट्ट को सेनानायक आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव, हरीश वर्मा को सेनानायक 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, विशाखा अशोक भदाणे को एसपी पुलिस मुख्यालय और अमित श्रीवास्तव प्रथम को एसपी अभिसूचना बनाया गया है। इसके अलावा शारजहां जावेद खान को एसपी फायर सर्विस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय और विभिन्न इकाइयों में भी अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिस मां की गोद में पलना था, उसी पर बेटी को देह व्यापार में धकेलने का आरोप… दर्द लेकर किशोरी पहुंची थाने

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने 30 नवंबर तक एक ही स्थान पर निर्धारित अवधि से तैनात अधिकारियों और कार्मिकों के स्थानांतरण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शासन ने यह बड़ा फेरबदल किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और कार्यभार प्रमाणक की प्रति डीजीपी के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Hindi News major reshuffle in the police department Major reshuffle in the police department amidst the approach of elections; new postings for 18 IPS officers. Uttarakhand News News from the hills News From the Pahad Transfer news transfers of IPS officers.  उत्तराखण्ड न्यूज आईपीएस अधिकारीयों के तबादले देहरादून न्यूज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

हरिद्वार में 13 इंस्पेक्टरों समेत 81 दारोगाओं का हुआ स्थान परिवर्तन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षकों के साथ 81 उपनिरीक्षकों एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिसे चाहकर जीवनसाथी बनाया, उसी ने दिया दर्द … घायल विवाहिता का वीडियो में छलका दर्द 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकलने के बाद घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

रुड़की मेन बाजार में बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत के साथ ही एक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। यहां मंगलवार देर रात मेन बाजार में बाटा शोरूम के पास बाइक व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि सवार युवक सड़क […]

Read More