जिसे चाहकर जीवनसाथी बनाया, उसी ने दिया दर्द … घायल विवाहिता का वीडियो में छलका दर्द 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकलने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर मदद की गुहार लगाई। वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सिलेंडर धमाकों से दहला पवाणी गांव : 33 घर राख, 58 परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़ 

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी युवती ने वर्ष 2024 में सतवाल पेट्रोल पंप निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार उसके प्रति बदल गया। विवाहिता का कहना है कि पति, सास, ससुर व ननद दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उसके साथ कई बार मारपीट की गई और घर से भी निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की मेन बाजार में बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत के साथ ही एक घायल 

पीड़िता के मुताबिक, वह लगातार रिश्ते को बचाने का प्रयास करती रही, लेकिन हाल ही में ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ फिर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। किसी तरह अपनी जान बचाकर वह घर से बाहर निकली और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी आपबीती बताई। वीडियो में उसने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें 👉  जातिगत जनगणना से यूजीसी तक… सामाजिक न्याय या सियासी समीकरण?

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एसएसपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani News; a woman subjected to harassment over dowry—the video of the abuse has gone viral on social media.    उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News News from the hills News From the Pahad The very person she chose to be her life partner has inflicted pain upon her… A video reveals the suffering of an injured married woman. Uttarakhand News उत्पीड़न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दहेज के लिए औरत का उत्पीड़न हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

रुड़की मेन बाजार में बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत के साथ ही एक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुड़की। यहां मंगलवार देर रात मेन बाजार में बाटा शोरूम के पास बाइक व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि सवार युवक सड़क […]

Read More
उत्तराखण्ड

कीमती आभूषणो के साथ घर से अचानक गायब हुई 20 वर्षीय युवती, पीछे छोड़ गई कई सवाल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बागेश्वर। यहां एक युवती के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की सूचना मिली है । आरोप है कि युवती घर से जाते समय अपनी बड़ी बहन के कीमती आभूषण भी साथ ले गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर […]

Read More
उत्तराखण्ड

सिलेंडर धमाकों से दहला पवाणी गांव : 33 घर राख, 58 परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक स्थित हरकीदून घाटी के पवाणी गांव में मंगलवार शाम भीषण अग्निकांड ने भारी तबाही मचा दी। शाम करीब साढ़े चार बजे एक मकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और एक के […]

Read More