हरिद्वार में 13 इंस्पेक्टरों समेत 81 दारोगाओं का हुआ स्थान परिवर्तन

ख़बर शेयर करें -
 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षकों के साथ 81 उपनिरीक्षकों एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी निरीक्षकों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएच की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, गंदगी और बदहाल बेड देख अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार

तबादला आदेश के तहत पुलिस लाइन में तैनात कई निरीक्षकों को विभिन्न कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ कोतवाली प्रभारियों को दूसरी जगह भेजा गया है। निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को ज्वालापुर से नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अमरजीत सिंह को बहादराबाद से ज्वालापुर, केसी भट्ट को पुलिस लाइन से कनखल, नंद किशोर भट्ट को पुलिस लाइन से रुड़की और राजेंद्र खोलिया को पुलिस लाइन से कलियर भेजा गया है।

इसी तरह विनोद गुसाईं को पुलिस लाइन से पथरी, मनोज मैनवाल को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से मंगलौर, भगवान मेहर को मंगलौर से श्यामपुर, राकेश शाह को पुलिस लाइन से रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को पुलिस लाइन से सिडकुल, संजय मिश्रा को पुलिस लाइन से खानपुर और कुन्दन राम आर्या को पुलिस लाइन से झबरेड़ा कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रदीप रावत को पुलिस लाइन से बहादराबाद कोतवाली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जातिगत जनगणना से यूजीसी तक… सामाजिक न्याय या सियासी समीकरण?

बताते चलें कि तीन दिन पहले हरिद्वार जनपद में तैनात 13 निरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया था। इसके बाद जिले की कई कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षकों के पद रिक्त हो गए थे। इन रिक्त पदों को भरने के लिए एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही 81 दारोगाओं के तबादले भी किए गए हैं। लंबे समय बाद हरिद्वार पुलिस महकमे में इतने बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है।सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 13 पुलिस निरीक्षक सहित 81 उपनिरीक्षक एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के तबादले 81 sub-inspectors Devbhoomi News haridwar news have been transferred in Haridwar. Uttarakhand News have been transferred. उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News including 13 inspectors including 13 police inspectors News from the hills News From the Pahad Transfer News; a major reshuffle within the police department—81 sub-inspectors and senior sub-inspectors पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल स्थानांतरण न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएच की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, गंदगी और बदहाल बेड देख अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने अस्पताल में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रैन बसेरे की बदहाल स्थिति, गंदगी और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में खामियां […]

Read More
उत्तराखण्ड

चुनावी आहट के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों की नई तैनाती  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। विधानसभा चुनाव की आहट और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बीच उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार देर रात जारी तबादला आदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में नैनीताल, ऊधमसिंह […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिसे चाहकर जीवनसाथी बनाया, उसी ने दिया दर्द … घायल विवाहिता का वीडियो में छलका दर्द 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां प्रेम विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसके साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकलने के बाद घटना का वीडियो […]

Read More