एसटीएच की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, गंदगी और बदहाल बेड देख अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने अस्पताल में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रैन बसेरे की बदहाल स्थिति, गंदगी और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में खामियां देखकर जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के बेडों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि क्या हम अपने बच्चों को ऐसे बेड पर रखेंगे? उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्रनगर में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, अगले सत्र से कंप्यूटर साइंस और AI की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार, दवाओं तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में मरीजों और उनके तीमारदारों को ठंड के बीच अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़े, यह उचित नहीं है। अस्पताल प्रशासन को रैन बसेरे सहित सभी वार्डों में साफ-सफाई, बिस्तर और अन्य जरूरी सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कीमती आभूषणो के साथ घर से अचानक गायब हुई 20 वर्षीय युवती, पीछे छोड़ गई कई सवाल  

डीएम ने कहा सुशीला तिवारी अस्पताल प्रदेश का प्रमुख चिकित्सा संस्थान है, जहां दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीजों को बाहर से दवाएं लिखे जाने के मामले पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में उपलब्ध दवाओं से ही मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  दस दिवसीय सरस आजीविका मेले का हुआ भव्य शुभारंभ 

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और अस्पताल के एमएस डॉ. अरुण भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को रैन बसेरे से लेकर वार्डों और अन्य व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने के निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report and reprimands the hospital administration.  उत्तराखण्ड न्यूज Devbhoomi News DM takes a stern stance on the poor state of affairs at STH; reprimands hospital administration over filth and dilapidated beds. Uttarakhand News Dr. Sushila Tiwari Government Hospital; DM Nainital conducts a surprise inspection at STH expresses strict displeasure over the mismanagement Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार डीएम नैनीताल का एसटीएच में औचक निरीक्षण डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां कालसी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के समय वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। सूचना पर कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में 13 इंस्पेक्टरों समेत 81 दारोगाओं का हुआ स्थान परिवर्तन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षकों के साथ 81 उपनिरीक्षकों एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

चुनावी आहट के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों की नई तैनाती  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। विधानसभा चुनाव की आहट और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बीच उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार देर रात जारी तबादला आदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में नैनीताल, ऊधमसिंह […]

Read More