बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां कालसी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के समय वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। सूचना पर कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहा था।इसी दौरान हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर से पहले चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बोलेरो सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि पांच घायलों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्रनगर में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, अगले सत्र से कंप्यूटर साइंस और AI की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

कालसी थाना के एसएसआई नीरज कठैत ने बताया कि बोलेरो हिमाचल प्रदेश से विकासनगर आते समय दुर्घटनाग्रस्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था। सभी घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दो लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कीमती आभूषणो के साथ घर से अचानक गायब हुई 20 वर्षीय युवती, पीछे छोड़ गई कई सवाल  

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान राधिका (2) पुत्री डमर और नरबहादुर (56) पुत्र गंगा बहादुर निवासी अछाम कटारी, नेपाल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में वाहन चालक चमन लाल (45) पुत्र हर्सू निवासी चडगांव, शिमला (हिमाचल प्रदेश), डमर (32) पुत्र नरबहादुर निवासी ठकारी, जिला अछाम (नेपाल), निशा (14) पुत्री दिनेश निवासी कंचनपुर, जिला अछाम (नेपाल),उर्मिला (30) पत्नी डमर और प्रदीप (5) पुत्र डमर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में 13 इंस्पेक्टरों समेत 81 दारोगाओं का हुआ स्थान परिवर्तन

बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार सभी लोग नेपाली मजदूर थे और हिमाचल प्रदेश में काम खत्म करने के बाद अपने घर नेपाल लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news Bolero falls into a gorge dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad two deaths in an accident.  उत्तराखण्ड न्यूज Two people died after a Bolero vehicle went out of control and plunged into a deep gorge; Uttarakhand News दुर्घटना न्यूज दुर्घटना में दो लोगो की मौत देहरादून न्यूज बोलेरो गिरी खाई में

More Stories

उत्तराखण्ड

एसटीएच की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, गंदगी और बदहाल बेड देख अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ने अस्पताल में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रैन बसेरे की बदहाल स्थिति, गंदगी और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में खामियां […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में 13 इंस्पेक्टरों समेत 81 दारोगाओं का हुआ स्थान परिवर्तन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षकों के साथ 81 उपनिरीक्षकों एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के […]

Read More
उत्तराखण्ड

चुनावी आहट के बीच पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों की नई तैनाती  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। विधानसभा चुनाव की आहट और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बीच उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार देर रात जारी तबादला आदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी में नैनीताल, ऊधमसिंह […]

Read More