धामी कैबिनेट के 23 फैसले: आशाओं का मानदेय बढ़ा, बिंदुखत्ता-बापूग्राम को राहत की राह खुली 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की बढ़ोतरी, वन आरक्षी भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने, हरिद्वार में पीआरटी कॉरिडोर निर्माण और वन भूमि पर बसी आबादी को राहत देने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कैबिनेट ने आशा कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय 8300 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने पर सहमति दी। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया गया है। वन आरक्षी भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है। यह छूट 31 दिसंबर 2028 तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नरेन्द्रनगर में खुलेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, अगले सत्र से कंप्यूटर साइंस और AI की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी

हरिद्वार में बढ़ती यातायात समस्या से निपटने के लिए 21.08 किलोमीटर लंबाई के तीन पीआरटी कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इन पर कुल 21 स्टेशन बनाए जाएंगे। पहला कॉरिडोर सीतापुर से भारत माता मंदिर तक 15 किलोमीटर लंबा होगा। इसके अलावा भवन निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज में भी राहत देने का फैसला लिया गया है। राज्य में भूमि उपयोग परिवर्तन की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कटौती की गई है।

बिंदुखत्ता और बापूग्राम सहित वन क्षेत्रों में वर्षों से रह रही आबादी के मामले में भी सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है। बापूग्राम की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि समेत बिंदुखत्ता और अन्य वन क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएच की अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, गंदगी और बदहाल बेड देख अस्पताल प्रशासन को लगाई फटकार

श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष बनाया जाएगा। वहीं, चीनी मिलों को वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से सरकार 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध कराएगी। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के फार्मा संवर्ग में संशोधन के बाद अब डी फार्मा के साथ बी फार्मा योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए दो वर्ष का अनिवार्य सेवा बॉन्ड लागू किया जाएगा। उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक सेवा संशोधन नियमावली को भी स्वीकृति दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत  

इसके अलावा खनन विभाग के जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर पांच से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है, जबकि रॉयल्टी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। आबकारी विभाग में उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद बनाए जाएंगे। सफाई कर्मचारी आयोग में उपाध्यक्ष का एक अतिरिक्त पद स्वीकृत किया गया है।

कैबिनेट ने महाधिवक्ता सेवा अधिष्ठान कर्मचारी सेवा नियमावली, सेतु आयोग में आईटी से जुड़े पदों और पंचम विधानसभा के सत्रावसान को भी मंजूरी दी। अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली तैयार करने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति बनाई जाएगी। प्रदेश में कार्य नहीं करने के कारण एनएचआईडीसीएल को सूचीबद्धता से हटाने का निर्णय लिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 23 decisions by the Dhami Cabinet: Honorarium for ASHA workers increased; path to relief opened for Bindukhata-Bapugram; Uttarakhand News 23 significant decisions.  उत्तराखण्ड न्यूज 23 महत्वपूर्ण फैसले dehradun news Devbhoomi News Dhami cabinet Hindi News News from the hills News From the Pahad देहरादून न्यूज धामी कैबिनेट

More Stories

उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में इंटर हाउस वैदिक मैथ्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, शैम ब्लू हाउस बना विजेता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित इंटर हाउस वैदिक मैथ्स क्विज प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज उत्साह व प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में चारों हाउस के फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने अपनी गणितीय प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं त्वरित गणना कौशल का शानदार प्रदर्शन […]

Read More
उत्तराखण्ड

गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुस उड़ाए जेवर, पुलिस ने नकदी एवं जेवरात सहित आरोपी को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर अलमारी से सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2.29 लाख रुपये […]

Read More
उत्तराखण्ड

बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां कालसी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के समय वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। सूचना पर कालसी थाना पुलिस और एसडीआरएफ […]

Read More