हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित इंटर हाउस वैदिक मैथ्स क्विज प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज उत्साह व प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में चारों हाउस के फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने अपनी गणितीय प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं त्वरित गणना कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में चारों हाउस के फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इनमें ग्रीन हाउस से वैभवी, गौरव, गुंजन एवं आयुषी, ब्लू हाउस से गौरव, जतिन, सौरभ एवं गर्वित, रेड हाउस से आराध्या, हर्षिता, दिविज एवं कार्तिकेय तथा गोल्ड हाउस से यक्ष,वंश, नव्या एवं प्रांजल शामिल रहे।सभी प्रतिभागियों ने अपनी गणितीय प्रतिभा एवं त्वरित गणना कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबले के बाद शैम ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को विद्यालय के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर राजेश बिष्ट ने वैदिक गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैदिक मैथ्स बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में गणना की गति एवं सटीकता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को वैदिक गणित सीखना चाहिए। इससे न केवल गणित के प्रति उनकी रुचि बढ़ती है, बल्कि उनकी तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास का भी विकास होता है।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना तथा उनकी मानसिक गणना, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यालय की वैदिक मैथ्स शिक्षिका अरीबा सिद्दकी ने क्विज कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर एवं एडवाकैड सॉल्यूशन के डायरेक्टर प्रदीप राव, चंद्र सेन एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना हल्द्वानी शहर,बाल विकास परियोजना हल्द्वानी ग्रामीण एवं इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (ISD) संस्था हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को एसडीएम […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जनकल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसकर अलमारी से सोने के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब पांच तोले के दो सोने के कड़े और 2.29 लाख रुपये […]