सिलक्यारा से धराली तक रेस्क्यू ऑपरेशन के नायक आईपीएस अर्पण यदुवंशी अब करेंगे नैनीताल जिले की कप्तानी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कमान संभाल ली है। 2017 बैच के अधिकारी यदुवंशी ने 27 नवंबर (आज) पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने काठगोदाम स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अर्पण यदुवंशी इससे पहले पुलिस अधीक्षक रेलवे (जीआरपी), एसपी उत्तरकाशी व एसडीआरएफ के सेनानायक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उत्तरकाशी में करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था व यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली।इसी दौरान सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में उन्होंने घटना कमांडर के रूप में नेतृत्व किया था। विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर बचाव अभियान को सफल बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  जातिगत जनगणना से यूजीसी तक… सामाजिक न्याय या सियासी समीकरण?

एसडीआरएफ के सेनानायक रहते हुए भी उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया।प्रयागराज महाकुंभ-2025 में SDRF की तैनाती और संचालन की जिम्मेदारी संभाली। अगस्त 2025 में धराली आपदा के दौरान उनके नेतृत्व में 1386 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और 17 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया गया। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड एसडीआरएफ को ISO 9001 :2015 प्रमाणन भी मिला। इस दौरान करीब 1.80 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की मेन बाजार में बाइक-स्कूटी की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत के साथ ही एक घायल 

आईपीएस यदुवंशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर BRICSआपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। सिलक्यारा बचाव अभियान के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने के साथ ही एनसीजीजी, एलबीएसएनएए और सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हल्द्वानी में जागरूकता रैली का आयोजन   

उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक-2024, महाकुंभ सेवा पदक -2025, अमेरिकी दूतावास का प्रशंसा पदक, एनडीएमए की प्रशस्ति और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। अब नैनीताल जिले में उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Haldwani/Nainital News hero of the rescue operation from Silkyara to Dharali.  उत्तराखण्ड न्यूज Hindi News IPS Arpan Yaduvanshi new police chief of Nainital district News from the hills News From the Pahad the hero of the rescue operation from Silkyara to Dharali will now take charge as the police chief (Captain) of Nainital district. Uttarakhand News आईपीएस अर्पण यदुवंशी नैनीताल जिले के नए कप्तान सिलक्यारा से धराली तक रेस्क्यू ऑपरेशन के नायक हल्द्वानी/नैनीताल न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव से पहले देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 निरीक्षकों और दरोगाओं के तबादले

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। इसी क्रम में हरिद्वार के बाद अब देहरादून जिले में भी निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के 18 तबादले किए गए हैं। कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं,जबकि […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हल्द्वानी में जागरूकता रैली का आयोजन   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना हल्द्वानी शहर,बाल विकास परियोजना हल्द्वानी ग्रामीण एवं इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (ISD) संस्था हल्द्वानी के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को एसडीएम […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड स्कूल में इंटर हाउस वैदिक मैथ्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, शैम ब्लू हाउस बना विजेता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आयोजित इंटर हाउस वैदिक मैथ्स क्विज प्रतियोगिता का फाइनल राउंड आज उत्साह व प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में चारों हाउस के फाइनलिस्ट प्रतिभागियों ने अपनी गणितीय प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं त्वरित गणना कौशल का शानदार प्रदर्शन […]

Read More