हल्द्वानी के मंडी से तीनपानी तक सड़क चौड़ीकरण को पैसा स्वीकृत।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून/हल्द्वानी। लंबे समय से लंबित हल्द्वानी नई मंड़ी से लेकर तीनपानी तक सड़क के चौड़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सवा करोड़ रुपये स्वीकृत किए है। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर के अन्तर्गत देवीखेत-स्यालना हल्का वाहन मार्ग के निर्माण (द्वितीय चरण-लागत 01 करोड़ 13 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृत को मंजूरी दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र लैन्सडौन के अन्तर्गत विभिन्न 03 विकास कार्य (लागत 02 करोड़ 41 लाख), विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के ग्राम नकुलिया में (लागत 01 करोड़ 29 लाख) जूनियर हाईस्कूल से उतर की ओर रायसिख बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट में गोगिना कीमू मोटर मार्ग नव निर्माण (लागत 01 करोड़ 11 लाख), मा0 मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधासभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत लाखातोली-रूंगड़ी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (लागत 51.20 लाख) एवं विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत 02 निर्माण कार्यों के लिये 01 करोड़ 61 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। विधानसभा क्षेत्र चौबटटाखाल के अन्तर्गत पोखड़ा में संगलाकोटी-गुडिण्डा-तिलखोली-जजेड़ी मोटर मार्ग का पठोलगांव तक विस्तार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति साथ ही चौबट्टाखाल में 11 विभिन्न निर्माण कार्य (लागत 03 करोड़ 66 लाख) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र लालकुंआ के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत 02 कार्यो की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जिनमें मण्डी-हल्द्वानी से तीनपानी मोड तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 01 करोड़ 18 लाख) तथा ग्राम गजेपुर गौलापुर में वन भूमि में मार्ग निर्माण (लागत 2.20 लाख) की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र खटीमा में सड़ासड़िया से प्रतापपुर न0 4 तक मार्ग का डामरीकरण/पुननिर्माण कार्य (लागत 01 करोड़ 11 लाख) की मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने पौड़ी जनपद के विधानसभा क्षेत्र पौड़ी के अन्तर्गत 02 निर्माण कार्यों के लिए 01 करोड़ 27 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र राजपुर के दो निर्माण कार्यों के लिये भी मुख्यमंत्री ने 01 करोड़ 40 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार/पिथौरागढ़/रूद्रपुर में संविदा के माध्यम से तैनात प्राचार्यो को वित्तीय/प्रशासकीय अधिकार एवं प्राचार्य हेतु अनुमन्य सुविधायें प्रदान करने की मंजूरी दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में तबादला एक्सप्रेस शुरू, 1592 शिक्षक-कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश जारी ‘

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। लंबे इंतजार के बाद शिक्षा विभाग में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। अनुरोध के आधार पर विभाग ने 1592 शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को सात दिन के भीतर प्रतिस्थानी का इंतजार किए बिना नए तैनाती […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More