काबुल एयरपोर्ट पर हमले मे अमेरिकी सेना के 12 सैनिकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काबुल। अफगानिस्तान में गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास हुए बम धमाकों में 11 अमेरिकी नौसैनिकों और नौसेना के एक चिकित्साकर्मी की मौत हो गई। दो अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी सेना के कई जवान घायल हुए हैं और इनकी संख्या बढ़ सकती है। वहीं, रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डे के पास दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने भीड़ को निशाना बनाकर हमला किया, जिसमें कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि रूसी अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए मृतकों के आंकड़ों में मारे गए अमेरिकी नौसैनिकों की संख्या शामिल है या नहीं। अफगानिस्तान में अस्पतालों का संचालन करने वाली इटली की एक संस्था ने कहा कि वे हवाई अड्डे पर हमले में घायल 60 लोगों का उपचार कर रहे हैं जबकि 10 घायल ऐसे थे जिन्होंने अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया। अफगानिस्तान में संस्था के प्रबंधक मार्को पुनतिन ने कहा कि सर्जन रात में भी सेवा देंगे। उन्होंने कहा कि घायलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने काबुल हवाईअड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हमले को बर्बर करार देते हुए कहा कि निकासी अभियान तेजी से जारी रखने की जरूरत है। जानकारी के मुताबिक, एक हमलावर ने उन लोगों को निशाना बनाकर हमला किया जो गर्मी से बचने के लिए घुटनों तक पानी वाली नहर में खड़े थे और इस दौरान शव पानी में बिखर गए। ऐसे लोग जोकि कुछ देर पहले तक विमान में सवार होकर निकलने की उम्मीद कर रहे थे वो घायलों को एंबुलेंस में ले जाते देखे गए। उनके कपड़े खून से सन गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kabul airport news US Army soldiers killed in attack

More Stories

खास खबर

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण को अपना संकल्प बना चुके डॉ. पंत पिछले कई दशकों से प्रकृति बचाने की मुहिम में जुटे हैं। वर्ष 1988 से वे हर साल अपने निजी खर्च पर लोगों को पेड़-पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे […]

Read More
खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More