बैंक ग्राहकों को बड़ी राहत: 28-30 सितंबर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU में बनी सहमती

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार रात हुई बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल और आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
 
UFBU द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार रात 9:30 बजे हुई बैठक में दोनों पक्षों ने लंबित मांगों पर आगे बातचीत जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
 
समझौते की प्रमुख बातें
 
5-Day Banking पर तुरंत IBA-UFBU की उच्च स्तरीय समिति गठित होगी।
 
सभी हितधारकों और ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने के विकल्पों पर चर्चा होगी।
 
स्केल-IV एवं उससे ऊपर के अधिकारियों की PLI योजना में संशोधन पर बातचीत शुरू की जाएगी।
 
8 मार्च 2024 के मिनट्स में दर्ज अन्य लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने पर सहमति बनी।
 
इन निर्णयों के मद्देनज़र UFBU ने प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को स्थगित कर दिया है।
 
ग्राहकों को राहत
 
हड़ताल टलने से सोमवार से बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है। इससे नकदी निकासी, चेक क्लियरिंग, शाखा संचालन और अन्य बैंकिंग कार्य प्रभावित नहीं होंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News Hindi News Major relief for bank customers: Nationwide strike scheduled for September 28–30 called off; consensus reached between IBA and UFBU; nationwide strike by bank employees and officers postponed News from the hills News From the Pahad बैंक कर्मचारियों और अधिकारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित राष्ट्रीय खबर

More Stories

खास खबर

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: पर्यावरण संरक्षण को 1988 से निजी खर्च पर पौधे बांट रहे डॉ पंत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। पर्यावरण संरक्षण को अपना संकल्प बना चुके डॉ. पंत पिछले कई दशकों से प्रकृति बचाने की मुहिम में जुटे हैं। वर्ष 1988 से वे हर साल अपने निजी खर्च पर लोगों को पेड़-पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे […]

Read More
खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More