नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गौरवशाली आयोजन में उत्तराखण्ड के हल्द्वानी स्थित फोकस जिम के संचालक प्रवेश पाण्डे और सौरभ शर्मा ने भी प्रतिभाग कर राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
प्रवेश पाण्डे ने बताया कि भारतीय थल सेना, नौसेना, वायुसेना और राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड के जवानों के साथ दौड़ना उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय अनुभव रहा। अनुशासन, देशभक्ति और जोश से भरपूर इस आयोजन ने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार किया।
मैराथन का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन से हरी झंडी दिखाकर वर्चुअल रूप से शुरू किया, जबकि दिल्ली कैंट में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर भारतीय सेना के प्रमुख (Chief of the Indian Army) तथा भारतीय वायुसेना और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लैग-ऑफ कर प्रतिभागियों को रवाना किया।
हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ शर्मा की इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण पहचान मिली है। दोनों भाइयों की इस सहभागिता पर खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ख़बर शेयर करें – सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]
ख़बर शेयर करें – जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]
ख़बर शेयर करें – प्राकृतिक सौंदर्य, स्वच्छ वातावरण और शांत वादियों के लिए विश्वभर में पहचान रखने वाला उत्तराखण्ड आज कई गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। लगातार बढ़ते पलायन, अनियोजित पर्यटन, वाहनों की बढ़ती संख्या, सड़कों पर लगने वाले जाम और पर्यटकों द्वारा फैलाए जा रहे कचरे ने देवभूमि की पहचान को […]