स्क्रीन प्रिटिंग जूट बैग प्रशिक्षण के लिये 100 महिलाओं का साक्षात्कार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता


हलद्वानी। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था द्वारा पुरनपुर नैनवालपुर, कमलुवागांजा हल्द्वानी में स्क्रीन प्रिटिंग जूट बैग प्रशिक्षण के लिये 100 महिलाओं का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें 50 महिलाओं को निशुल्क स्क्रीन प्रिंटिंग जूट बैग प्रशिक्षण के लिये चयनित किया गया।

प्रदूषण स्तर का बढ़ना व पालीथिन का बैन होना वर्तमान में जूट बैग की सबसे अधिक माँग है। जिस कारण संस्था व ईडीआईआई का लक्ष्य प्रदुषण मुक्त के साथ ही महिला उद्यमिता को बढा़वा देना है। जिस हेतु ईडीआईआई के सहयोग से एक माह के स्क्रीन प्रिंटिंग जूट बैग प्रशिक्षण का संचालन किया जा रहा है। जिला उद्योग के पूर्व महाप्रबंधक योगेश पांडें जी,  मैनेजर नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक अंजनी उप्रेती ने साक्षात्कार के दौरान 50 महिलाओं को चयनित किया। इडीआईआई के परियोजना समन्वयक चंचल कुमार सिंह व बाल कृष्ण जोशी द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण के नियमों के बारें में बताने के साथ ही संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण के लिये प्रेरित किया गया। मैनेजर अंजनी उप्रेती द्वारा महिलाओं को बैंक से मिलने वाले लाभ की जानकारी समूह गठन व उद्यमी बनने के बाद बैंक से मिलने वाले ऋण सहायता के बारें में जानकारी प्रदान की गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

इस दौरान इडीआईआई से चंचल कुमार सिंह, बाल कृष्ण जोशी, सोनाली, प्रशिक्षिका ममता रौतेला, गीता जीना आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश में खूनी खेल : घर पर पथराव-फायरिंग के बाद युवक की गोली मारकर हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के ग्राम सिद्धा नवदिया में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार रात करीब 10 बजे हमलावरों ने सतनाम सिंह (35)के घर पर धावा बोलते हुए पथराव व फायरिंग की। आरोप है […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More