खनन व्यवसायियों ने भाड़ा बढ़ाने और रॉयल्टी कम करने की मांग को लेकर उप जिला अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी।  गौला नदी में खनन व्यवसायियों ने भाड़ा बढ़ाने और रॉयल्टी कम करने की मांग को लेकर आज लालकुआं सहित हल्द्वानी में विशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए उप जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। हालांकि लालकुआं से हल्द्वानी तक निकाले गए जुलूस को प्रशासन ने गांधी स्कूल के पास रोकना चाहा, लेकिन हजारों की संख्या में मौजूद वाहन स्वामी और मजदूरों ने बैरिकेडिंग लांघते हुए एसडीएम कोर्ट पहुच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत रात्रि जिलाधिकारी नैनीताल से गोला खनन व्यवसायी के संयुक्त मोर्चा ने वार्ता की जोकि विफल रही। जिसके बाद व्यवसाईयो ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई का वक्त आ गया है। क्योंकि स्टोन क्रेशर संचालक जानबूझकर विलंब कर रहे हैं। जब से गौला नदी में खनन कार्य प्रारंभ हुआ है तबसे बढी रायल्टी और क्रेशर स्वामियों द्वारा कम दिया जा रहा भाड़ा खनन कारोबार को ठप किए हुए हैं। जिससे वाहन स्वामियों के सामने रोजी रोटी का संकट बढ़ गया है। इस दौरान अनेक श्रमिक नेताओं ने सरकार से तुरंत रायल्टी कम कर क्रेशर से उचित रेट दिलाए जाने की मांग कर खनन कार्य प्रारंभ किए जाने की मांग की।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   मौसम विज्ञान […]

Read More