सेवा भारती ने किया आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अक्टूबर-नवंबर में कोरोना की तीसरी लहर की चरम पर आने की आशंका के चलते पहले से ही तैयार रहते हुए बीमारी की प्राथमिक जानकारी, प्रथमोपचार, सावधानियां, प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि, सामान्य जन की जागरूकता को सेवा भारती हल्द्वानी द्वारा रविवार को “आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना” का आयोजन किया गया।  

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/05/the-family-of-the-teacher-who-saved-the-children-drowning-in-the-river-did-not-get-justice-even-after-10-years/

अपने नगर में प्रत्येक बस्तियों में प्रारंभ में 1-2 प्रशिक्षित कार्यकर्ता सन्नद्ध रहे ऐसी अपेक्षा के साथ आरोग्य मित्र के प्रशिक्षण की यह योजना बनाई गई। प्रशिक्षण में उपस्थित कार्यकर्ता इस बीमारी से संबंधित जानकारियां तथा उपचार के कुछ महत्वपूर्ण सीख लेकर वहां के लिए करणीय पक्ष को समझ कर अपने-अपने स्थानों पर गए। कार्यक्रम की शुरुआत  वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर पुनीत गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष आनंद भाकुनी, नगर कार्यवाह कमलेश, नगर सेवा प्रमुख गिरीश ने दीप प्रज्वलित कर की।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

प्रथम सत्र में डॉक्टर पुनीत गोयल जी ने कोरोना के सामान्य लक्षण इन लक्षणों के अनदेखी करने के परिणाम पर प्रकाश डाला उन्होंने प्रशिक्षुओं को थर्मामीटर से बुखार नापना, ऑक्सीजन स्तर की जांच पल्स ऑक्सीमीटर से करना तथा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग करने का तरीका बताया और सांस की समस्या व ऑक्सीजन की कमी होने पर उपचार पर चर्चा की। उन्होंने सफाई का महत्व, मास्क की उपयोगिता, होम आइसोलेशन एवं टीकाकरण पर सभी को जानकारी दी।द्वितीय सत्र में डॉक्टर आशुतोष पंत, जिला आयुर्वेद अधिकारी, उधम सिंह नगर ने आयुर्वेद द्वारा के किए जाने वाले उपचार पर सभी को जानकारी दी। उन्होने बताया कि रसोई घर में उपलब्ध चीजों से ही हम काढ़ा तैयार कर सकते हैं जिससे जुकाम होना, छींक आना, सूखी खांसी, कफ वाली खांसी, गले में खराश जैसे अनेक लोगों को काढे के माध्यम से ठीक कर सकते हैं। तीसरे सत्र में सूरज ने योग व्यायाम पर सभी को जानकारी दी उन्होंने कहा की बाल एवं किशोर वर्ग के लिए शारीरिक मानसिक तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सूक्ष्म व्यायाम सूर्य नमस्कार आसन एवं प्राणायाम उपयोगी रहेंगे। इसके साथ- साथ उन्होंने योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार के संबंध में सभी को जानकारी दी। आरोग्य प्रशिक्षण वर्ग का संचालन कमल कपिल जी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Arogya Mitra Training news Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ दफ्तर में गोलीकांड : हथियार लाकर फायर करने वाला अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -⁠ खबर सच है संवाददाता  देहरादून। आरटीओ हल्द्वानी कार्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी को सरकार ने सस्पेंड कर दिया। सहकर्मी से विवाद के बाद उन पर घर से दफ्तर में हथियार लाने और फायर करने का आरोप है।  विभाग की रिपोर्ट के बाद परिवहन सचिव रविनाथ रमन ने बुधवार […]

Read More
उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More