कई महिलाओं पर हमला कर निवाला बनाने वाले बाघ को देर रात कॉर्बेट प्रशासन की टीम ने किया ट्रेंकुलाइज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के ढेला रेंज के अंतर्गत कई महिलाओं को निवाला बनाने वाले हमलावर बाघ को देर रात कॉर्बेट प्रशासन के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया है। हालांकि मृतक कला देवी, पूजा देवी, अनिता व दुर्गा देवी पर हमला कर निवाला बनाने वाला यही बाघ हो सकता है या नहीं इसकी पुष्टी डीएनए सेम्पलिंग रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

बताते चलें कि कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले पंजाबपुर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व 50 वर्षीय कला देवी अन्य महिलाओं के साथ जंगल मे लकड़ी लेने गयी थी, इसी बीच बाघ कला देवी पर हमला कर हुए उसे जंगल के अंदर घसीटकर ले गया। सूचना पर पार्क प्रशासन द्वारा खोजबीन के बाद लगभग 2 किलोमीटर अंदर महिला का शव बरामद किया गया था। जिसके बाद साँवल्दे, ढेला व पटरानी क्षेत्र में बीते कुछ माह में चौथी घटना होने के बाद ग्रामीणों का रोष बढ़ने पर पार्क प्रशासन के अधिकारी, विभागीय डॉक्टरों की टीम के साथ बाघ को ट्रेंकुलाइज करने में जुटे और देर रात वरिष्ठ डॉक्टर दुष्यन्त शर्मा व उनकी टीम द्वारा ट्रेंकुलाइज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुस्कान मानव मुख पर सौभाग्य का प्रतीक - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु

जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉक्टर धीरज पांडे ने बताया कि देर रात 12:30 पर बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। पूर्व में हुई घटनाओं में भी इस बाघ की आवाजाही उस क्षेत्र में देखी गई है। बाघ के डीएनए सेंपलिंग हेतु सीसीएमबी हैदराबाद भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पुष्टि हो पाएगी कि यह वही बाघ है अथवा नहीं, जिसने पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया था। साथ ही उन्होंने अभी भी लोगों से जंगलों में न जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Corbett administration tranquilized tiger Corbett news Forest news ramnagar news The tiger which attacked many women and turned it into a bite Uttrakhand news was tranquilized by the Corbett administration team late in the night

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस को बड़ी उपलब्धि : एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत दो पीपीएस अधिकारी बने आईपीएस  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र समेत राज्य के दो प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने चयन सूची-2025 के तहत जगदीश चंद्र और शाहजहां जावेद खान को IPS में नियुक्त करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पांच IFS अधिकारियों के तबादले, कॉर्बेट और तराई पूर्वी वन प्रभाग में बदली जिम्मेदारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खास बात यह है कि अगस्त में अधिकारियों की बड़ी तबादला सूची जारी होने के करीब एक महीने बाद शासन ने फिर से बदलाव किए हैं। इस बार अपर प्रमुख मुख्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More