देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में मंगलवार (आज) भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के साथ पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा, बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचने के साथ ही भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय भी अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। इसके अलावा खुले स्थान पर वाहन और मवेशियों को न रखें। मौसम विज्ञान केंद्र और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी भारी से भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते मंगलवार को जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों की सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए 23 जुलाई को शिक्षण संस्थानों को बंद रखा जाए। वहीं, चंपावत और पिथौरागढ़ में भी स्कूल बंद रहेंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]