विजय संकल्प यात्रा, भीड़ के साथ दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। विधान सभा चुनाव से पूर्व निकाली गई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गई। इस दौरान विधायकी का चुनाव लडऩे की दावेदारी कर रहे नेताओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भीड़ जुटाकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा बुधवार को पिथौरागढ़ से पहले लोहाघाट और फिर चम्पावत पहुंची। दोनों जगह आयोजित रैली और जनसभा में काफी भीड़ उमड़ी। विधान सभा चुनाव से पूर्व विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ को देख पार्टी कार्यकर्ता और नेता काफी खुश नजर आए। 

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी भी अपने साथ भीड़ लाकर चुनाव में टिकट की दावेदारी मजूबत करने का प्रयास किया। वहीं लोहाघाट में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के अलावा टिकट के दावेदार सतीश पांडेय, मयंक पुनेठा, नरेंद्र लडवाल ने भी भीड़ जुटाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लोहाघाट का कार्यक्रम स्थगित होने से कार्यकर्ता मायूस जरूर नजर आए। मुख्यमंत्री को बुधवार को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होना था। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के चलते पूरे दिन वाहनों का आवागमन बना रहा। यात्रा के लिए टनकपुर, बनबसा, मंच, धुरा समेत कई क्षेत्रों से सैकड़ों वाहनों से लोग चम्पावत पहुंचे। जिस कारण शहर में दिन भर जाम की स्थिति बनी रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news champawat news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की रामनवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच खूनी वारदात में एक युवक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता  चमोली। यहां चमोली जिले के सेमी गांव में पेयजल टैंक निर्माण कार्य के दौरान मजदूरी की तय रकम को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया।आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे पर बांस के डंडों […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   मौसम विज्ञान केंद्र […]

Read More