यूथ कांग्रेस ने किया काले झण्डे दिखाकर मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का विरोध

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे का जोरदार विरोध किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस को कड़ा संघर्ष करना पड़ा। युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा मुख्यमंत्री जनहित के बजाय केवल कोरी घोषणा कर रहे हैं। प्रदेश की कोई सड़क ऐसी नहीं है जिसमे गड्ढे न हों सरकारी अस्पताल बीमारी की हालत से गुजर रहे हैं। अटल आयुष्मान कार्ड शोपीस बनकर रह गये हैं। युवा रोजगार के लिये भटक रहे हैं। पहाड़ों में अतिक्रमण के नाम सैकड़ों वर्षों से निवास कर अपनी अजीविका चलाने वालों को उजाड़ा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या ने जाम से निजात दिलाने के लिये आईएसबीटी के निर्माण की मांग रखते हुये कहा कि मुख्यमंत्री को हवाई घोषणा व दौरे के बजाय प्रदेश हित ठोस रणनीति के तहत योजनाओं को शुरू करना चाहिये। गिरफ्तार होने वालों मे प्रीती आर्या, सचिन राठौर, सन्दीप भैसोड़ा, दीपा खत्री, काजल आर्या, कमलेश आर्या, मयंक गोस्वामी, साहिल राज, रमेश कुमार व नंदनी खत्री आदि शामिल थे। तो ठंडी सड़क पर महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा मीमाँशा आर्य और सौरभ भट्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का काले झंडे दिखा कर विरोध करते हुए पुष्कर धामी गो बैक और अंकिता भण्डारी को न्याय दिलाने के नारे लगाए गए। यहां विरोध प्रदर्शन में गीता बहुगुणा, हेम पांडे, कौशलेंद्र भट्ट, प्रदीप नेगी, राधा आर्य, मंजू पांडे, रत्ना श्रीवास्तव, विन्नु नेगी, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news Youth Congress protested against Chief Minister's visit to Haldwani by showing black flags

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More