लेखाकार ने जाली हस्ताक्षर कर जिला बाल संरक्षण इकाई के खाते से निकाले साढ़े आठ लाख रुपये, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
पंतनगर। ऊधमसिंहनगर जिले में जिला बाल संरक्षण इकाई के खाते से एक लेखाकार पर जाली हस्ताक्षर कर करीब साढ़े आठ लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगा है। जिला प्रोवेशन अधिकारी की तहरीर पर पंतनगर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी लेखाकार रामपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
 
जानकारी के अनुसार जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन द्वारा एसएसपी को एक तहरीर देते हुए बताया कि महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई में वात्सल्य योजना के तहत आउटसोर्स एजेंसी क्रिएटिव सर्विसेज पिथौरागढ़ के माध्यम से रामपालसिंह, हाल निवासी भूरारानी रुद्रपुर को बतौर लेखाकार नियुक्त किया गया है। आरोप है कि रामपाल ने मिशन वात्सल्य योजना के केनरा बैंक खाते से कूटरचित (जाली) हस्ताक्षर कर योजना की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली है। इसके तहत 18 मई को 944 रुपये, 22 मई को 9456 रुपये, 27 मई को पांच लाख 92 हजार रुपये और 30 मई को दो लाख 40 हजार रुपये की धनराशि अपने खाते में हस्तांतरित की गई है। इसके अलावा रामपाल ने 17 मई को उनके हस्ताक्षर से दो व्यक्तियों के टीए भुगतान की अनुमति भी ली और बैंक को उसी प्रकार भुगतान के लिए पत्र भेजा, जिसमें उनके ही हस्ताक्षर हैं, लेकिन पीपीए रामपाल द्वारा ही बनाया गया, जिसमें जिला प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन के खाते में केवल 12 हजार 256 रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जो कि 2800 रुपये और 9456 रुपये की दोनों धनराशि का भुगतान उनके व्यक्तिगत बचत खाते में कर दिया गया। 22 मई से 9456 रुपये का हस्ताक्षर से संबंधित कर्मचारी को स्वयं भुगतान कर दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया तहरीर के आधार पर पलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accountant withdrew lakhs of rupees by forging signatures Accountant withdrew lakhs of rupees from the account of District Child Protection Unit by forging signatures pantnagar news police registered a case and started investigation started investigation after registering a case. Investigation done US nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More