मानसून के बाद हेलीपैड के निर्माण पर अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा)ने यमुनोत्री के लिए हेली सेवा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। केदारनाथ की भांति यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा अगले सीजन से शुरू होगी। मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण का काम शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी से नैनीताल की ओर आ रही एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार चार लोग घायल  

पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग करवा रहा है। ऐसे में हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तरह ही यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि इस सीजन हेलीपैड का काम पूरा होने की संभावना न के बराबर है। युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। चूंकि चारधाम यात्रा अक्तूबर में पूरी हो जाएगी। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी। यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा। अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After construction of helipad after monsoon construction of helipad after monsoon dehradun news Heli service will start for Yamunotri also now heli service will start for Yamunotri also uttarakhand news Yamunotri News

More Stories

उत्तराखण्ड

अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्रक के पैराफिट से टकराने के बाद पलटने से सड़क पर कार्यरत मजदूर की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। गुरुवार (आज) राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक हादसे में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हुआ ट्रक एक्सप्रेसवे के पैराफिट से टकराने के बाद सड़क पर काम कर रहे मजदूर […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा गया आरोपी, पुलिस जांच शुरू

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लेकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तर प्रदेश शासन ने सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर सौंपी नई जिम्मेदारियां  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थलों पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें 👉  मायके से दूध लेकर अपने रेस्टोरेंट आ रही महिला को हमलावर […]

Read More