नशे के लिए रुपये नहीं देने पर बड़े भाई ने बल्ली से वार कर छोटे भाई की कर दी हत्या 

ख़बर शेयर करें -
 
  
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चार दिन पहले 14 जुलाई को नशे के लिए रुपये नहीं देने पर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के सिर पर बल्ली से वार कर दिया। उसे गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई। मामले में सबसे बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी भाई पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 
मुखानी थाना क्षेत्र के बच्चीनगर- 1 लामाचौड़ी निवासी हरीश चंद्र जोशी पुत्र स्व गिरीश चंद्र जोशी ने गुरुवार को अपने तीसरे नंबर के भाई मनोज जोशी के खिलाफ पुलिस में सबसे छोटे भाई सूरज जोशी की हत्या के मामले की तहरीर देते हुए बताया कि सूरज बेरोजगार था और मां के साथ बच्चीनगर में रहता था। पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था। जबकि मनोज तीसरे नंबर का है। आरोप है कि बीते 14 जुलाई की रात करीब 9 बजे सूरज और मनोज घर के बाहर थे। इस बीच मनोज ने सूरज ने नशा करने के लिए रुपये मांगे। मगर सूरज ने रुपये नहीं होने पर मना कर दिया। इस पर मनोज ने झगड़ा शुरू कर दिया और वहीं पास में पड़ी बल्ली को उठाकर सूरज के सिर पर मार दी। जिससे सूरज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। परिजनों ने मामले की सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी और सूरज को लेकर हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में पहुंचे।हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सूरज को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां से उसको लेकर बरेली स्थित निजी अस्पताल
पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 16 जुलाई को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखानी एसओ पंकज जोशी ने बताया कि नशे के लिए रुपये मांगने का मामला है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी आरोपी दो बार अलग-अलग मामलों में जेल जा चुका है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: elder brother killed younger brother elder brother killed younger brother by hitting him with a bat For not giving money for drugs Haldwani news murder news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More