मानसून के बाद हेलीपैड के निर्माण पर अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा)ने यमुनोत्री के लिए हेली सेवा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। केदारनाथ की भांति यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा अगले सीजन से शुरू होगी। मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण का काम शुरू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष : सीएम ने पौड़ी डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए आदेश 

पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग करवा रहा है। ऐसे में हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तरह ही यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। हालांकि इस सीजन हेलीपैड का काम पूरा होने की संभावना न के बराबर है। युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। चूंकि चारधाम यात्रा अक्तूबर में पूरी हो जाएगी। युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी। यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा। अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: After construction of helipad after monsoon construction of helipad after monsoon dehradun news Heli service will start for Yamunotri also now heli service will start for Yamunotri also uttarakhand news Yamunotri News

More Stories

उत्तराखण्ड

मानव-वन्यजीव संघर्ष : सीएम ने पौड़ी डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मानव-वन्यजीव संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए कई कड़े निर्देश जारी करने के साथ ही पौड़ी में लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीर मानते हुए वहां के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी की छात्रा द्वारा दुष्कर्म के आरोप पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता नैनीताल। शहर के एक शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रही हल्द्वानी की छात्रा ने काशीपुर निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें 👉  दस दिसंबर सुप्रीम सुनवाई : एक बार फिर जीरो […]

Read More
उत्तराखण्ड

16 वर्षीय छात्र ने सल्फ़ास खाकर कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। बिंदुखत्ता क्षेत्र में बुधवार को 16 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह ने सल्फ़ास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। मूल रूप से बागेश्वर जिले के […]

Read More