दस दिसंबर सुप्रीम सुनवाई : एक बार फिर जीरो जोन रहेगा बनभूलपुरा क्षेत्र

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में दस दिसंबर यानि कल बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले हल्द्वानी में हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। संभावित फैसले को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। तो वहीं एक बार फिर गिरफ्तारियों के लिए संदिग्धों का चिहिृकरण शुरू हो गया है।

साथ ही पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि फैसले वाले दिन बनभूलपुरा क्षेत्र एक बार फिर जीरो जोन रहेगा और सिर्फ लोकल आईडी वालों को ही बनभूलपुरा में दाखिल होने की अनुमति होगी। इसको लेकर सोमवार देर शाम एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी की अध्यक्षता में पुलिस बहुद्देशीय भवन में पुलिस अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि फैसले के बाद किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

संदिग्धों की पहचान से लेकर क्षेत्र में निगरानी तक हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। बनभूलपुरा और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण बैरिकेटिंग की जाएगी ताकि अनावश्यक भीड़ और बाहरी लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके। कोर क्षेत्र में प्रवेश केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके पास स्थानीय पहचान पत्र होगा। वहीं सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए बीडीएस की टीम व्यापक चेकिंग करेगी। संभावित उपद्रवियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मंगलवार को बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जायेगा।उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने पर बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

एसएसपी डा. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3 एएसपी, 4 सीओ, 10 निरीक्षक, 45 दरोगा, 250 हैड कांस्टेबल, 4 फायर यूनिट, 4 टियर गैस यूनिट, 4 ड्रोन और 2 प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। वहीं पुलिस व रेवले के तकरीबन 52 सीसीटीवी कैमरों से पूरे बनभूलपुरा क्षेत्र में भी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही फील्ड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर 24 घंटों लगातार निगरानी रखी जा रही है। भ्रामक सूचना, अफवाह या भड़काऊ संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी क्राइम डा. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Banbhulpura railway encroachment case Haldwani news Supreme Court hearing on December 10: Banbhulpura area will once again be a zero zone Supreme Court to hear on Banbhulpura encroachment on December 10 uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दस दिसम्बर सुप्रीम कोर्ट में होगी बनभूलपुरा अतिक्रमण पर सुनवाई बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More