वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों को लेकर उठ रहे सवालों पर चिंता व्यक्त की तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए व्यापक जनजागरण का आह्वान किया।
 
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने अथवा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो यह केवल किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार से जुड़ा सवाल है। कहा कि कांग्रेस जनता के वोट की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक लोकतांत्रिक संघर्ष करेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों का निर्वाचन आयोग को स्पष्ट, पारदर्शी और तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए।
 
हृदयेश ने कहा कि राहुल गांधी लंबे समय से ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को उठा रहे हैं और उनके संघर्ष के कारण देश में लोकतंत्र, संविधान तथा मतदाता के अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ी है। राहुल गांधी ने लगातार जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उनकी सार्वजनिक छवि को प्रभावित करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान और व्यक्तिगत हमले किए गए, लेकिन उन्होंने जनहित के मुद्दों से अपना ध्यान नहीं हटाया। राहुल गांधी के परिवार का देश के निर्माण और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तक इस परिवार ने देश की सेवा की। बावजूद राहुल गांधी को लगातार राजनीतिक आलोचनाओं और व्यक्तिगत टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी ने देश के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधा संवाद किया। इस यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, लोकतंत्र और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय विमर्श में प्रमुखता मिली।
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में चुनावी परिणामों और जमीनी परिस्थितियों का अध्ययन करने के बाद कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को गंभीरता से उठाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के चुनावी अनुभवों के बाद ‘वोट चोरी’ का मुद्दा कांग्रेस द्वारा लगातार उठाया जा रहा है।
 
सुमित हृदयेश ने कहा कि मतदाता का वोट लोकतंत्र की बुनियाद है और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है। हल्द्वानी नगर निगम चुनाव सहित विभिन्न चुनावों के अनुभवों ने भी चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान मतपेटियों एवं स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर सजगता दिखाई। चुनावी प्रक्रिया की निगरानी और मतदाता के अधिकारों की रक्षा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र की जिम्मेदारी है।
 
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से आह्वान किया कि वे अपने और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचें तथा किसी भी प्रकार की विसंगति सामने आने पर नियमानुसार संबंधित अधिकारियों के समक्ष आपत्ति दर्ज कराएं।
 
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ मात्र राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का आंदोलन है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना और उसके मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। कांग्रेस कार्यकर्ता वार्ड और बूथ स्तर तक जाकर मतदाताओं को जागरूक करेंगे तथा मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा नाम हटाए जाने की शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।  देश के नागरिकों को अपने मताधिकार के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार संविधान ने दिया है। इस अधिकार के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।
 
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। जनता को मतदाता सूची की जांच करने, अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की विसंगति सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए जागरूक किया जाएगा। लोकतंत्र में एक-एक वोट महत्वपूर्ण है और मतदाता के अधिकार की रक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने का काम करेंगे।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत कल दोपहर 12 बजे से हल्द्वानी में बुद्ध पार्क, तिकोनिया से जनजागरण मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक लोकतंत्र, संविधान और मतदाता के अधिकारों की रक्षा का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे।
 
कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर लोकतांत्रिक संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
 
प्रेसवार्ता में विधायक सुमित हृदयेश, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी, हरीश मेहता, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, मधु सांगुड़ी, कमला सनवाल, सुहैल सिद्दीकी, गिरीश पांडे, दीप पाठक, नरेश अग्रवाल, बहादुर बिष्ट, जाकिर हुसैन, अमित रावत, महेंद्र कुमार, दिनेश सांगुड़ी मौजूद रहे।
 
 
समसामयिक और सामाजिक मुद्दों पर पूरी स्टोरी, वीडियो एवं सटीक एवं बेबाक खबरों के लिए हमारे YouTube News Channel “खबर सच है” @khabarsachhaiofficial  को फॉलो और सब्सक्राइब करें।

आपकी नजर में इस विषय पर क्या राय है?
अपनी बात कमेंट के माध्यम से जरूर साझा करें। आपकी राय हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 
 
 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Congress launches 'Save Vote–Save Country' campaign: Sumit Hridayesh raises questions on electoral transparency; Uttarakhand News Congress Party News Congress's campaign Devbhoomi News Haldwani MLA Sumit Hridayesh Haldwani news Hindi News News from the hills News From the Pahad political news questions on electoral transparency Save Vote–Save Country उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस का हल्ला बोल कांग्रेस पार्टी न्यूज खबर राजनीतिक चुनावी पारदर्शिता पर सवाल वोट बचाओ–देश बचाओ हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More