देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का चमोली जिला रहा। जिसकी गहराई धरती से 13 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। अभी तक कहीं से भी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन जैसे ही धरती थर्रायी, वैसे ही लोग चीखते हुए घरसे बाहर भाग निकले। भूकंप के झटके 254KM शिमला, 258KM कुरुक्षेत्र, 273KM नोएडा, 275KM चंडीगढ़ और 282KM नई दिल्ली तक महसूस किए गए हैं।

 

उत्तराखंड में सबसे पहले खबर चमोली से ही सामने आई। जहां भूकंप के तीव्र झटकों के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। फिर हल्द्वानी, रुद्रपुर में 10:24 के आसपास झटके महसूस किए गए। इसके बाद रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर में भी लोगों ने झटके महसूस किए। कुल मिलाकर गढ़वाल से कुमाऊं तक झटकों का असर दिखा।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

गौर हो कि उत्तराखंड एक हिमालयी राज्य है। जो भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील राज्य है। यहां आए दिन भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को जोन 6 में रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

इससे पहले उत्तराखंड को भूकंप की संवेदनशीलता के आधार पर जोन 4 और 5 में रखा गया था, लेकिन साल 2025 में बीआईएस यानी भारतीय मानक ब्यूरो ने देशभर में भूकंप की संवेदनशीलता को देखते हुए नया मैप जारी किया। जिसमें उत्तराखंड को जोन 4 और 5 से हटाकर जोन 6 में डाला गया है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 4.9 magnitude earthquake 4.9 मैग्नीट्यूड तिब्रता का भूकंप dehradun news Devbhoomi News earthquake tremors in Uttarakhand Hindi News News from the hills News From the Pahad Uttarakhand shaken late at night: People rushed out of homes due to a 4.9 magnitude earthquake; Uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड में भूकंप के झटके देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More