16 वर्षीय छात्र ने सल्फ़ास खाकर कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बिंदुखत्ता क्षेत्र में बुधवार को 16 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह ने सल्फ़ास खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

मूल रूप से बागेश्वर जिले के समा गांव निवासी केशर सिंह परिवार के साथ कई वर्षों से बिंदुखत्ता, कालिका मंदिर के पास रहते हैं।पिता दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां विमला स्थानीय निजी स्कूल में काम करती हैं। इसी स्कूल में विक्रम 11वीं कक्षा में पढ़ता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

बुधवार सुबह विक्रम ने छोटी बहन के साथ नाश्ता किया और दोस्तों संग घर के पास मोबाइल गेम खेलने गया। कुछ देर बाद वह घर लौटा और अज्ञात कारणों से सल्फ़ास खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद छोटी बहन ने मां को फोन किया।परिजन पहले उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया गया। शाम करीब 6.50 बजे उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बुधवार रात 11.45 बजे उसने दम तोड़ दिया। गुरुवार (आज) सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

मेडिकल चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और परिजनों से पूछताछ कर घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 16 वर्षीय छात्र 16-year-old student commits suicide by consuming sulphas Haldwani news suicide news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज सल्फ़ास खाकर कर ली आत्महत्या सुसाइड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More