चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चम्पावत। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार चंपावत जिले में कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। रविवार सुबह 11 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर के मुख्य प्रशासनिक भवन में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी में यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिता की हत्या का बदला लेने के लिए खूनी खेल : 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या कर फेंका शव; तीन गिरफ्तार 

कैबिनेट बैठक के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार पिछले तीन दिनों से अधिकारियों के साथ तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। वहीं, शनिवार शाम से ही मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी चंपावत रेखा यादव संभाल रही हैं। पूरे एनएचपीसी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  वेनू अग्रहरी ढींगरा बनीं उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई अध्यक्ष 

इस बार की कैबिनेट बैठक उत्तराखंड की लोक संस्कृति और महिला आत्मनिर्भरता की झलक भी पेश करेगी। बैठक स्थल को चंपावत के जनजातीय समाज की पारंपरिक कला और कुमाऊं की प्रसिद्ध ऐपण कला से सजाया गया है। इसकी जिम्मेदारी स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों को दी गई है।

महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष पहल की गई है।बैठक में मंत्रियों और वीआईपी मेहमानों को उपहार के रूप में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पाद भेंट किए जाएंगे। इस आयोजन के जरिए चंपावत की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय महिलाओं के हुनर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report and women's self-reliance will be on display Cabinet meeting to be held in Champawat for the first time; glimpses of folk culture and women's skills to be showcased Champawat Cabinet Darbar; a glimpse of folk culture champawat news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad uttarakhand news women's skills उत्तराखण्ड न्यूज चंपावत कैबिनेट दरबार चम्पावत न्यूज महिला आत्मनिर्भरता की दिखेगी झलक लोकसंस्कृति और महिला हुनर

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज नारीमन चौराहा, काठगोदाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, काठगोदाम एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के कालाढूंगी दौरे पर कांग्रेस का हंगामा : कुसुमखेड़ा में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपनी मांगें रखने जा रहे […]

Read More