बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल विकास, किसानों-पशुपालकों की मदद और कर्मचारियों की संपत्ति के विवरण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए। 

कैबिनेट का सबसे बड़ा फैसला प्रदेश में नजूल भूमि नियमितीकरण को लेकर अभियान चलाने का रहा। खटीमा और बनबसा समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौजूद नजूल भूमि के नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। लंबे समय से नजूल भूमि को लेकर इंतजार कर रहे लोगों के लिए इसे राहत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

युवाओं के भविष्य को लेकर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया। उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी दी गई है। इसके तहत छात्रों को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने के साथ स्किल डिप्लोमा कोर्स कराए जाएंगे। सरकार के मुताबिक इससे प्रदेश के एक लाख से अधिक छात्रों को लाभ मिल सकता है।

पहाड़ों में कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के लिए डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया है। इससे करीब 2,000 लाभार्थियों को फायदा पहुंचाने की योजना है। वहीं पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के लिए एक महानिदेशक का पद स्वीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

कैबिनेट ने कर्मचारी आचरण नियमों में संशोधन को भी मंजूरी दी है। समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का विवरण निर्धारित व्यवस्था के तहत देना होगा। वहीं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी के पद को समूह ‘ख’ में किए जाने को भी मंजूरी दी गई।

निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को लेकर भी नियमों में बदलाव किया गया है। अब पहले की 10 एकड़ भूमि की अनिवार्यता के स्थान पर 20 हजार वर्ग मीटर भूमि में विश्वविद्यालय स्थापित करने का रास्ता साफ किया गया है। इसके साथ पांच करोड़ रुपये के गारंटी फंड की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

कैबिनेट ने डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, टीडीसी के लिए ₹66 करोड़ के विशेष पैकेज।

टिहरी के नरेंद्रनगर में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने और वन भूमि से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए पीएमयू तथा नोडल अधिकारियों की व्यवस्था पर भी फैसले लिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 24 major Cabinet decisions in Banbasa: Approval for regularization of Nazul land and a ₹200 crore skill development scheme; Uttarakhand News 24 major decisions 24 बड़े फैसले approval for ₹200 crore skill development scheme champawat news Devbhoomi News Dhami Cabinet meeting in Banbasa Hindi News News from the hills News From the Pahad regularization of Nazul land उत्तराखण्ड न्यूज चम्पावत न्यूज नजूल भूमि नियमितीकरण बनबसा में धामी कैबिनेट की मीटिंग ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का […]

Read More