फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

बागेश्वर। प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लंबे समय से नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवा शिक्षा विभाग ने समाप्त कर दी है। इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद अब यह भी सवाल उठा रहे हैं कि नियुक्ति के समय इनके प्रमाणपत्रों का सत्यापन किस तरह से किया गया।

 

यह मामला राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन से जुड़ा है। रामनगर बोर्ड के कराए इन सत्यापन में दस शिक्षकों के प्रमाणपत्र फर्जी और कूट रचित मिले, जिसके बाद शिक्षाविभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दीं।लंबे समय तक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने का मामला सामने आने से विभागीय सत्यापन प्रणाली की साख पर भी असर पड़ा है। बता दें कि इन शिक्षकों में से छह कपकोट और दो दो कांडा और बागेश्वर के हैं। सभी की ज्वाइनिंग जनवरी 2026 में हुई थी और उनको विभाग से आठ महीने की सैलरी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी OBC-अनाथ प्रमाणपत्र से MBBS दाखिला : 3 और अभ्यर्थियों के प्रवेश रद्द  

शिक्षा विभाग ने जिन शिक्षकों पर कार्रवाई की उनमें कमला देवी राप्रावि ससोला, कांडा, चंद्र प्रकाश आर्य राप्रावि रीमा क्वीटी, रजनी राप्रावि उछात, बागेश्वर, लक्ष्मी आर्य राप्रावि स्यालढूंगा, रोहित कुमार राप्रावि चनौस चनूसी, नेहा राप्रावि नरगोली, कांडा, संजय कुमार राप्रावि ठेली, कपकोट, अरविंद कुमार राप्रावि जलमानी, पंकज कुमार राप्रावि सुदिल, बागेश्वर, प्रियंका राप्रावि उडियारी जगथान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, 44.65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार  

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशा राम ने बताया कि
सत्यापन में दस शिक्षकों के दस्तावेज रामनगर बोर्ड की जांच में कूटरचित मिले। रिपोर्ट के आधार पर इनकी सेवा समाप्त कर दी गई हैं। कानूनी कार्रवाई के लिए उपशिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा पार्षद के घर ‘जहर’ की साजिश : घरेलू सहायक ने परिवार को बेहोश कर साथियों संग उड़ाए लाखों के गहने
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त bageshwar news crime news Devbhoomi News Hindi News Jobs obtained using forged certificates; services of 10 teachers terminated; questions raised over the recruitment process News from the hills News From the Pahad Services of 10 teachers holding jobs based on fake certificates terminated; questions raised regarding the recruitment process. Uttarakhand News उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी बागेश्वर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां एसटीएफ और दून पुलिस ने जीएमएस रोड पर कमला पैलेस के पास एक कंपनी के कार्यालय में चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मामले में कंपनी के मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद और रीजनल मैनेजर जगमोहन सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के अनुमोदन के उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदाधिकारियों एवं […]

Read More
उत्तराखण्ड

गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। शुक्रवार (आज) मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्रें पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत समाज को सदैव […]

Read More