2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में मनोज धनगर और एससी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का पार्टी के पटके और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान नए सदस्यों ने कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और नेतृत्व में विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

गणेश गोदियाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक और युवाओं पर लाठीचार्ज जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों से जुड़े मामलों को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि प्रदेश को विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के रास्ते पर आगे ले जाना है। उन्होंने नए सदस्यों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह, स्कूटी सवार पहुंचा अस्पताल   

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, महामंत्री राजेंद्र सिंह शाह, अमरजीत सिंह,हुकम सिंह कठैत समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में शशिपाल, दीपक कोली, नितिन पाल, प्रदीप पाल, अजय पाल, जाहिद अली, सुखपाल, बॉबी चौधरी, कर्मवीर पाल, गुलशन पाल, नीतू चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 2027 assembly elections 2027 विधानसभा चुनाव Congress Party News Congress strengthens its ranks ahead of 2027; around 100 people from Haridwar join the party. Uttarakhand News Congress strengthens its ranks; around 100 people join the party.Congress strengthens its ranks; around 100 people join the party Devbhoomi News haridwar news Hindi News News from the hills News From the Pahad political news उत्तराखण्ड न्यूज करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ कांग्रेस ने किया कुनबा मजबूत कांग्रेस पार्टी न्यूज राजनीतिक न्यूज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का […]

Read More