गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। शुक्रवार (आज) मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके चित्रें पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उनके विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं। 

 
उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जय जवान, जय किसान का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा। गांधी और शास्त्री के आदर्श राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
 
उधर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रें पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोक भवन की ओर से प्रार्थना सभा आयोजित की गई। भातखंडे संगीत महाविद्यालय, देहरादून के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजनों और रामधुन की संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। 
 
राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। युवाओं को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन और सेवा के मूल्यों को अपनाना चाहिए। कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा से सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है। गांधी और शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बताए मूल्यों के आधार पर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। 
 
कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रें पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रें पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का सामूहिक गायन किया। 
 
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे और नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report and the Chief Secretary paid floral tributes on Gandhi-Shastri Jayanti; Uttarakhand News Chief minister dhami Chief Minister Dhami and Governor Gurmeet Singh paid floral tributes dehradun news Devbhoomi News Gandhi-Shastri Jayanti Governor Gurmit Singh Hindi News News from the hills News From the Pahad उत्तराखण्ड न्यूज गांधी-शास्त्री जयंती देहरादून न्यूज मुख्यमंत्री धाम व राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

More Stories

उत्तराखण्ड

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के अनुमोदन के उपरांत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदाधिकारियों एवं […]

Read More
उत्तराखण्ड

गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वंदे मातरम् ग्रुप के तत्वावधान में Black Panther Gym, बिठौरिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।   शिविर में जिम के 31सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    गढीनेगी पधारने पर श्री हरि चैतन्य महाप्रभु का हुआ भव्य स्वागत    गढीनेगी। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एंव विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने यहां श्री हरि कृपा धाम आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते […]

Read More