उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस वार्ता में अंतिम सूची के आंकड़े साझा किए। पुनरीक्षण के दौरान प्रदेश की मतदाता सूची में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। 9,31,685 नाम हटाए गए, जबकि 1,29,872 नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक उत्तराखंड में SIR की शुरुआत 8 जून को हुई थी। उस समय प्रदेश की मतदाता सूची में करीब 79 लाख मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें मतदाताओं की संख्या घटकर 71,33,785 रह गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा पार्षद के घर ‘जहर’ की साजिश : घरेलू सहायक ने परिवार को बेहोश कर साथियों संग उड़ाए लाखों के गहने

दावे-आपत्तियों और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अंतिम सूची में 71,58,949 मतदाता दर्ज किए गए हैं।यानी ड्राफ्ट सूची के मुकाबले अंतिम मतदाता सूची में 25,164 मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

निर्वाचन विभाग ने SIR के दौरान मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन करने के साथ पात्र नए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की।अंतिम सूची जारी होने केबाद अब प्रदेश में मतदाताओं की वास्तविक संख्या का नया आंकड़ा सामने आ गया है। विभाग के अनुसार पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आगे भी विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 1.29 lakh new voters added; total voter count now stands at 71.58 lakh 1.29 लाख नए मतदाता 9.31 लाख नाम हटे Dehradun News: Final electoral roll released; 9.31 lakh names removed Devbhoomi News Final electoral roll released in Uttarakhand following the Special Summary Revision (SIR); with the removal of 9.31 lakh names and the addition of 1.29 lakh new voters Hindi News News from the hills News From the Pahad the total number of voters now stands at 71.58 lakh uttarakhand news अंतिम मतदाता सूची जारी अब 71.58 लाख मतदाता उत्तराखंड में SIR उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली नंबर की कार में सवार चार युवकों पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे। महिलाओं की शिकायत और घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां एसटीएफ और दून पुलिस ने जीएमएस रोड पर कमला पैलेस के पास एक कंपनी के कार्यालय में चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए मामले में कंपनी के मैनेजर लक्ष्मण प्रसाद और रीजनल मैनेजर जगमोहन सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    बागेश्वर। प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लंबे समय से नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवा शिक्षा विभाग ने समाप्त कर दी है। इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद अब यह भी सवाल उठा रहे हैं कि नियुक्ति के समय इनके प्रमाणपत्रों […]

Read More