भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल। यहां भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो भूमियाधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में  गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा से आए पर्यटक शनिवार को घूमने के लिए नैनीताल क्षेत्र में पहुंचे थे। शाम को घूमने के बाद सभी स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भूमियाधार के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में शराब दुकानों पर देर रात छापे, ओवररेटिंग से लेकर अनाधिकृत सेल्समैन तक मिली गड़बड़ी   

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा और खाई की गहराई अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने सभी घायलों और मृतक को खाई से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी OBC-अनाथ प्रमाणपत्र से MBBS दाखिला : 3 और अभ्यर्थियों के प्रवेश रद्द  

एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि हादसे में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं।घायलों में एक व्यक्ति बातचीत कर रहा है, लेकिन फिलहाल घटना के संबंध में जानकारी देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मृतक की पहचान की पुष्टि करने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Devbhoomi News four critically injured four critically injured. Uttarakhand News Haryana tourists' Scorpio plunges into a gorge at Bhumiadhar; one dead Hindi News nainital news News from the hills News From the Pahad one fatality Road Accident road accident at Bhumiadhar tourists' Scorpio falls into gorge उत्तराखण्ड न्यूज एक की मौत खाई में गिरी पर्यटकों की स्कॉर्पियो चार गंभीर घायल नैनीताल न्यूज भूमियाधार में सड़क दुर्घटना सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मदन (40) के रूप में हुई है। उसका शव डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मदन कल […]

Read More
उत्तराखण्ड

लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मदन (40) के रूप में हुई है। उसका शव डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मदन कल से घर […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन विभाग ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने प्रेस वार्ता में अंतिम सूची के आंकड़े साझा किए। पुनरीक्षण के दौरान प्रदेश की मतदाता सूची में बड़े […]

Read More