पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की ओर से जारी निष्कासन पत्र में आरोप लगाया गया है कि चमोली जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण ने छात्रसंघ चुनाव के दौरान संगठन के निर्देशों के खिलाफ काम किया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पक्ष में मतदान करवाया। संगठन ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पद से निष्कासित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

इसके अलावा संगठन ने पांच अधिकृत प्रत्याशियों पर भी कार्रवाई की है। इनमें गोपेश्वर से विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ललित सिंह, कर्णप्रयाग से विशाल, जोशीमठ से सुमित सिंह, नारायणबगड़ से गौरव और नंदानगर घाट से अजय सिंह शामिल हैं। इन सभी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गर्दन के दर्द का इलाज या जिंदगी से खिलवाड़? 

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। हालांकि उन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर जीत को लेकर सरकार पर निशाना साधा। गोदियाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस और प्रशासन के दम पर चुनाव जीता है। उन्होंने चुनाव में वोटों की कथित धांधली का आरोप भी लगाया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Allegations of anti-party activities dehradun news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad NSUI District President and six other representatives expelled from the organization on charges of anti-party activities NSUI News six representatives expelled from the organization uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एनएसयूआई न्यूज छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित देहरादून न्यूज पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

More Stories

उत्तराखण्ड

घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के भंडारी गांव में शनिवार देर शाम आंगन में खेल रहे दस साल के मासूम को गुलदार उठा ले गया। घटनास्थल से 200 मीटर दूर झाड़ियों में बच्चे का शव मिला।   जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट बाजार से करीब 10 […]

Read More
उत्तराखण्ड

चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत। उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार चंपावत जिले में कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। रविवार सुबह 11 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर के मुख्य प्रशासनिक भवन में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों की मौजूदगी में यह महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक को लेकर प्रशासन ने सभी […]

Read More
उत्तराखण्ड

भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। यहां भवाली से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो भूमियाधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में  गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा से आए पर्यटक शनिवार को घूमने […]

Read More