अल्मोड़ा एसएसपी ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल करते हुए दो निरीक्षक, 15 एसआई और दो महिला एसआई को किया इधर से उधर   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव निपटते ही अल्मोड़ा के एसएसपी देंवेद्र पींचा ने पुलिस विभाग में फेरबदल कर कई थाना, चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया है। एसएसपी ने दो निरीक्षक (इंस्पेक्टर), 15 एसआई और दो महिला एसआई को इधर से उधर किया है।

जानकारी के अनुसार निरीक्षक त्रिलोक राम बगरेठा को प्रभारी डीसीआरबी पुलिस कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि निरीक्षक नारायण सिंह को प्रभारी समन सेल, सूचना सेल, शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं, चौकी प्रभारी जागेश्वर एसआई सुनील धानिक को पीआरओ, प्रभारी एएनटीएफ, साइबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है। लमगड़ा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को थानाध्यक्ष देघाट, देघाट थानाध्यक्ष राहुल राठी को थानाध्यक्ष लमगड़ा, बेस चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार को चौकी प्रभारी मजखाली, कोतवाली रानीखेत उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट को बेस चौकी प्रभारी, मजखाली चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी को कोतवाली अल्मोड़ा, मोरनौला चौकी प्रभारी संजय जोशी को चौकी प्रभारी भिकियासैंण, थाना सल्ट के एसआई मनोज कुमार को चौकी प्रभारी मोरनौला, भिकियासैंण चौकी प्रभारी गंगा राम गोला को चौकी प्रभारी जैंती बनाया गया। पुलिस लाइन के एसआई कमाल हसन को कोतवाली रानीखेत, एसआई भुवन चंद्र जोशी को कोतवाली अल्मोड़ा, एसआई भगवान गिरी गोस्वामी को चौकी प्रभारी जागेश्वर, एसआई हरविंदर कुमार को थाना देघाट, एसआई संतोष तिवारी को कोतवाली अल्मोड़ा, एसआई मोहन सिंह सौन को थाना सल्ट, पुलिस लाइन की महिला एसआई रिंकी को कोतवाली अल्मोड़ा, कोतवाली रानीखेत की महिला एसआई बरखा कन्याल को थाना सल्ट में तैनाती दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 SIs and two women SIs almora news Almora SSP made a major reshuffle in the police department and transferred two inspectors SSP Almora transferred police personnel Transfers in the police department uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More