हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने बजट में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट लाचार मोदी का लाचार बजट है। जिसमे साफ तौर पर उनकी लाचारी दिखती है कि किस लाचारी में नीतीश कुमार बिहार को 26 हजार करोड़ और चन्द्र बाबू नायडू (आन्ध्र प्रदेश) को 15 हजार करोड़ देकर उनके आगे घुटने टेक दिए। दूसरी तरफ विदेशी कॉरपोरेट को टैक्स में छूट देकर बड़े घरानों से वफादारी निभाई है।
मोदी 3.0 बजट युवा, आम जन, छात्र, किसान विरोधी है व सरकार की मित्र विदेशी कॉरपोरेट कंपनियों को लाभ देने वाला है। बजट में विदेशी कॉरपोरेट को टैक्स में छूट देकर जहाँ देश को नुकसान पहुँचाया वहीं बड़े घरानों को बजट के माध्यम से लाभ पहुँचाकर वफादारी निभाई है। बजट में रोजगार श्रृजन, महँगाई, किसान को एमएसपी, महिला सुरक्षा की कोई सुध नहीं ली गई। शेयर मार्केट में दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ, अल्पावधि पूंजीगत लाभ में टैक्स बढ़ाकर ऐसे लाखों लोग जो शेयर मार्केट में निवेश कर आमदनी किया करते थे उनको नुकसान पहुँचाने का काम किया। देश का नागरिक पर टैक्स का भार लाद दिया गया जबकि विदेशी कॉरपोरेट मित्रों को टैक्स में छूट दी गई। मोदी सरकार का दिल विदेशी कॉरपोरेट मित्रों के लिए मेहरबान है, जबकि किसान ऋण, छात्र का पढ़ाई के लिए गए ऋण में किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी गई।सरकार लाईफ स्किल विकास व रोजगार श्रजन के बजाए 25000 छात्रों को पढ़ाई लोन देने की बात कर रही है। बल्यूटिया ने कहा कि रोजगार है नहीं तो पढ़ाई के लिए कर्ज को एक बेरोजगार मासूम छात्र कैसे अदा कर पाएगा, बेचारा कर्ज और बेरोजगारी तले दबकर मर जाएगा। बल्यूटिया ने कहा कि चहुमुखी विकास के लिए ग्रामीण आँचल में सुनियोजित विकास की आवश्यकता है जहाँ अच्छे अस्पताल, अच्छे शिक्षण संस्थान व मूल भूत व्यवस्था हो, इससे पलायन रुकेगा और जीवन स्तर बेहतर होगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली । मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे THDC की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने से टनल में काम कर रहे करीब 18 से 20 मजदूरों के फंसे होने की सूचना है। हादसे की पुष्टि चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने की है। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। गुरुवार (आज) राजधानी देहरादून में एक दर्दनाक हादसे में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हुआ ट्रक एक्सप्रेसवे के पैराफिट से टकराने के बाद सड़क पर काम कर रहे मजदूर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कुसुमखेड़ा में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बच्चे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लेकर […]