रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक अन्य युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां आज देर शाम एक रोडवेज बस द्वारा बाइक सवार युवकों को टक्कर मारने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है युवक नए साल के मौके पर यहां अपनी बहन से मिलने के लिए आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम लगभग 6:45 बजे एक रोडवेज बस द्वारा बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी गई। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी मय फोर्स के मातावाला चौक हरिद्वार बापास पर पहुंचे मौके पर घायल अवस्था में पड़े दो युवकों को निजी वाहनो से कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। जिनमें बाबू पुत्र सुरेश उम्र 25 वर्ष को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया है। जबकि विनोद पुत्र सुरेश उम्र 24 वर्ष निवासी छतरपुर नई मंडी दिल्ली अभी उपचाराधीन है। बताया जा रहा है हादसे के शिकार युवक , अपनी बहन जो निरंजनपुर मंडी के पास निवास करती है से मिलने आ रहे थे। पुलिस ने बस को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news another youth injured Bike rider dies in roadways bus collision dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More