सौतेले बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
कोटद्वार। कोटद्वार के खुमरा बस्ती आमपड़ाव में सौतेले बेटे ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हत्या की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।
 
एसआई मेराजूद्दीन ने बताया कि खुमरा बस्ती आमपड़ाव निवासी शाहिदा (45) पत्नी स्व. खलील पर शुक्रवार दिन में उसके सौतेले बेटे अशरफ ने चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर बगल के कमरे से महिला की बहू मौके पर पहुंची। सास को गंभीर घायल देखकर उसने शोर मचा दिया। जिस पर वहां पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाई, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका के पति की दो शादियां थी। पहली शादी से आठ बच्चे हैं, जबकि दूसरी शादी से तीन बच्चे हैं। दूसरी पत्नी शाहिदा अपने बच्चों के साथ खुमरा बस्ती में रहती है। जबकि आरोपी अशरफ ई रिक्शा चलाता है। उसके तीन बच्चे हैं। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि चाकू से हमला करने से पूर्व दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
 
पुलिस ने बताया कि मृतका के पेट और पीठ पर गंभीर घाव के निशान हैं। साथ ही उसकी एक अंगुली भी कटी हुई है। इस दौरान अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news kotdwar news Murder with a knife step mother step son Step son killed his mother by stabbing her with a knife uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More