विजिलेंस ने सिविल न्यायालय में तैनात कर्मचारी को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

ऊधमसिंह नगर। कुमाऊं मंडल की सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने गुरूवार (आज) सिविल न्यायालय की दीवानी नाजिर शाखा में तैनात कर्मचारी ओम बाबू को 3,500 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के वार्ड नंबर-2, बाजपुर निवासी शाहिद ने विजिलेंस से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि चेक बाउंस के एक मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने के बावजूद केस की प्रक्रिया पूरी कर फाइल निस्तारित कराने के एवज में कर्मचारी ने 3,500 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  गर्दन के दर्द का इलाज या जिंदगी से खिलवाड़? 

शिकायत का सत्यापन करने के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और आरोपी कर्मचारी को कथित रूप से रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

कार्रवाई के दौरान न्यायालय परिसर में मौजूद कुछ अधिवक्ताओं ने विजिलेंस टीम से कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर शांत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

फिलहाल अभी तक विजिलेंस विभाग की ओर से मामले में कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई थी। आरोपी कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस और प्रशासन न्यायालय परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 500 bribe 500; Uttarakhand News arrested while accepting ₹3 Civil Court employee crime news Devbhoomi News Hindi News News from the hills News From the Pahad udham singh nagar news Vigilance action Vigilance arrests Civil Court employee red-handed while accepting a bribe of ₹3

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More