पुलिस ने चोरी की दो मोटर साईकिल के साथ दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। कनखल थाना पुलिस ने सतीकुण्ड व बंगाली अस्पताल के बाहर सेचोरी की गईं दो मोटर साईकिलों के साथ दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार चोरो द्वारा कनखल क्षेत्र से चुराई इन मोटर साईकिले को लक्सर खानपुर में बेचने का प्लान था।
 
घटनाक्रम के अनुसार चन्द्र शेखर निवासी गणेशपुरम कालौनी सतीकुण्ड कनखल हरिद्वार व राजकुमार निवासी केदार अपार्टमेन्ट द्वारा E FIR के माध्यम से पोर्टल पर सूचना प्राप्त हुयी कि दिनांक 30.06.26 व 06.07.26 को सतीकुण्ड व बंगाली अस्पताल के बाहर से मोटर साईकिले चोरी होने के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 226/26 व मु0अ0स0 227/26 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराये गये थे। 
 
उक्त घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 15 जुलाई को पुलिस टीम द्वारा जमालपुर जियापोता रोड पर चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान दो बिना नम्बर मोटर साईकिल सवारों को रोका गया। पूछताछ की गयी व बिना नम्बर होने पर ई चालान मशीन पर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर चैक किया गया तो उपरोक्त मो0 सा0 का नम्बर UP20AZ 1647 सतीकुण्ड के पास से चोरी हुयी थी व दूसरी मोटरसाईकिल को भी ई मशीन पर चैक किया गया तो UP19 C 2366 जो बंगाली अस्पताल के बाहर से चोरी हुयी थी का मिलान हुआ।
 
आरोपियों द्वारा सामूहिक तौर पर उक्त मोटर साईकिले बंगाली अस्पताल के पास व सतीकुण्ड से चोरी कर बेचने हेतु ले जाने की बात बताई गई। दोनों को चोरी की मोटर साईकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया। माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
 
बरामदगी का विवरणः–
1- स्पलेण्डर मोटर साईकिल UP20AZ1647
2- स्पलेण्डर मोटर साईकिल UP19C2366
 
गिरफ्तार आरोपियों का विवरणः–
1- अभिषेक पुत्र जयचन्द निवासी पुरुषोत्तम नगर थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- शान्तनु पुत्र मोहन निवासी खानपुर ब्रह्मपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार
 
इस दौरान पुलिस टीम में एसएचओ देवेन्द्र सिहं रावत, एसएसआई अनुज सिहं, उ0नि0 नरेन्द्र सिहं, उ0नि0 अमित नौटियाल, हे0का0 जितेन्द्र शाह, का0 सतेन्द्र रावत, उमेद सिहं, प्रलव चौहान एवं रघुबीर सिहं सम्मिलित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Devbhoomi News haridwar news Hindi News Kankhal News News from the hills News From the Pahad Police arrested two notorious thieves with two stolen motorcycles two notorious thieves arrested two stolen motorcycles uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More